लाइव न्यूज़ :

Corona Updates: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54044 मामले आए सामने, 717 मरीजों की हुई मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 21, 2020 09:48 IST

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 अक्टूबर तक कुल 9,72,00,379 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 10,83,608 नमूनों की जांच रविवार को की गई। भारत उन कुछ देशों में है जहां रोजाना बड़ी संख्या में जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के मरीज 76 लाख से पार हो गए हैं।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 54,044 नए मामले सामने आए।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इस घातक वायरस की वजह से पूरी दुनिया प्रभावित है। इस बीच भारत में कोरोना के मरीज 76 लाख से पार हो गए हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 54,044 नए मामले सामने आए। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 717 मरीजों की मौत हुई है। अबतक 76,51,108 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे से 7,40,090 सक्रिय मामले हैं और 67,95,103 लाख ठीक हो गए हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 1,15,914 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 अक्टूबर तक कुल 9,72,00,379 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 10,83,608 नमूनों की जांच रविवार को की गई। भारत उन कुछ देशों में है जहां रोजाना बड़ी संख्या में जांच की जा रही है। देश में प्रयोगशालाओं के बेहतर नेटवर्क और इस तरह की अन्य सुविधाओं से इसमें पर्याप्त सहायता मिली है। देश में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हैं और कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 10.45 प्रतिशत है। 22 राज्‍यों में कोविड के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं। 13 राज्‍यों प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 20,000 से अधिक लेकिन 50,000 से कम है जबकि तीन राज्‍यों में कोरोना के 50,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट का यह दौर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की बढ़ती संख्‍या के बाद दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?