लाइव न्यूज़ :

Corona Update: देश में कोरोना के पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 49310 मामले आए सामने, 740 मरीजों की हुई मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 24, 2020 09:44 IST

कोविड-19 की जांच की संख्या भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा हो चुकी है । भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को 3,52,801 नमूनों की जांच होने के साथ 23 जुलाई तक कुल 1,54,28,170 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना के कुल 12 लाख, 87 हजार, 945 मामले सामने आ चुके हैं।अबतक कोरोना से 30 हजार, 601 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का संक्रमण थमने थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 49 हजार, 310 मामले सामने आए हैं, जोकि अबतक एक दिन में सबसे ज्यादा सामने आने वाले मामले हैं। वहीं, 740 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। यह जानकारी परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।  

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल 12 लाख, 87 हजार, 945 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4 लाख, 40 हजार, 135 सक्रिय मामले हैं और 8 लाख, 17 हजार, 209 ठीक हो चुके हैं। वहीं, अबतक 30 हजार, 601 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से ठीक होने की दर अब 63.18 प्रतिशत हो गयी है।

इस बीच, कोविड-19 की जांच की संख्या भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा हो चुकी है । भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को 3,52,801 नमूनों की जांच होने के साथ 23 जुलाई तक कुल 1,54,28,170 नमूनों की जांच हो चुकी है। जांच की क्षमता बढ़कर रोजाना चार लाख जांच की हो गई है। देश में 1290 प्रयोगशाला में जांच हो रही है। इसमें 897 सरकारी और 393 निजी प्रयोगशाला हैं। 

प्रयोगशाला के नेटवर्क का किया गया विस्तार

कोविड-19 की जांच के लिए फरवरी में 13 प्रयोगशाला थीं। अब करीब 1300 प्रयोगशाला हो गई हैं। प्रयोगशाला के नेटवर्क का विस्तार किया गया। आर-टी पीसीआर, सीबीएनएएटी, ट्रूनेट और रैपिट एंटीजन विधि के जरिए जांच का विस्तार किया गया है। जिला स्तर पर भी जांच की पहुंच बढ़ाने का प्रयास चल रहा है। जांच बढ़ाने के लिए आईसीएमआर का प्रयास जारी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना