लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना सुनामी, आंकड़ा 10 हजार पहुंचने के करीब, पटना में हालात खराब

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2020 21:47 IST

आज पटना जिले में एक साथ कोरोना संक्रमण के 87 नए पॉजिटिव मामले मिले हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 643 हो गई है.पिछले 24 घंटे में कुल 7447 सैम्पलों की जांच की गई. पटना में 87, अरवल में 1, औरंगाबाद में 9, बांका में 2, बेगूसराय में 5 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं.

पटनाबिहार में कोरोना सुनामी बनकर बेकाबू होता जा रहा है. राज्य में अभी एक साथ 282 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 9506 पर पहुंच गई है.

जिन जिलों में संक्रमण के मामले मिले हैं, उसमें औरंगाबाद बेगूसराय और पटना शामिल है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 62 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. 

पटना में कोरोना संक्रमण के मामले में रिकॉर्ड वृद्धि-

पटना में कोरोना ने एक साथ अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. जिले में एक साथ 85 नए पॉजिटिव मामले मिले हैं. इसतरह से पटना में पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद अब पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 643 हो गई है.

वहीं इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित के मिलने के बाद हडकंप मच गया है. इसमें से ज्यादातर पटना के पालिगंज से मिले हैं. पटना जिले में एक साथ 87 नए पॉजिटिव मामले मिले हैं.

जिसमें 13 मामले पालीगंज के बाहर पटना सिटी, पटना शहर, मसौढी और बाढ़ के है. विभाग के अनुसार राज्य में रविवार तक 2 लाख 5 हजार 832 सैम्पल की जांच हो चुकी है.

पिछले 24 घंटे में कुल 7447 सैम्पलों की जांच की गई. वहीं, राज्य में अभी कोरोना के 1900 से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं. जिनका इलाज अस्पतालों में डॉक्टरो की निगरानी में किया जा रहा है.

जानें बिहार के किस जिले में कोराना संक्रमण के कितने मामले हैं-

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पटना में 87, अरवल में 1, औरंगाबाद में 9, बांका में 2, बेगूसराय में 5, भागलपुर में 1, दरभंगा में 17, पूर्वी चंपारण में 32, गया में 3, गोपालगंज में 1, जहानाबाद में 2, कैमूर में 19, किशनगंज में 1, मधेपुरा में 9, मुंगेर में 4, मुजफ्फरपुर में 16, नालन्दा में 5, नवादा में 19, पूर्णिया में 2, सहरसा में 5, समस्तीपुर में 1, सारण में 3, शेखपुरा में 1, शिवहर में 10, सीवान में 5, सुपौल में 1 पश्चिमी चंपारण में 22 नए संक्रमितों की पहचान की गई है. 

विभाग के अनुसार बिहार में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का प्रतिशत भी राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर है. बिहार में रिकवरी रेट 78.5 फीसदी है, जबकि देश का यह 58.5 फीसदी है. देश के स्तर पर कोरोना संक्रमित मृतकों का प्रतिशत तीन है, जबकि बिहार में यह 0.7 प्रतिशत है.

कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेज रफ्तार से देश में बढ रहा है. इसमें बिहार भी बेहाल है. अब कोरोना के नए लक्षण भी सामने आ रहे हैं. अबतक अमूमन बुखार, सांस लेने में परेशानी, सूखी खांसी और थकावट जैसे शारीरिक बदलावों को ही कोरोना वायरस का लक्षण माना जाता था.

कोरोना संक्रमण पर काम कर रही अमेरिका की मेडिकल संस्था सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने तीन नए शारीरिक लक्षणों को कोराना वायरस का संभावित संकेत माना है. कोरोना संक्रमण के ये तीन नए लक्षण हैं- नाक बहना, उबकाई आना और डायरिया आदि शामिल हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए