लाइव न्यूज़ :

Corona In Bihar: बिहार में तेजी से फैल रहा कोरोना, आज 15 और नए मामले आए सामने, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 274

By अनुराग आनंद | Updated: April 26, 2020 19:20 IST

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले में कमी होने के बजाय यह संख्या लगातार बढ़ रही है। आज कुल 23 लोगों के संक्रमित होने की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 65 मामले मुंगेर में सामने आए हैं, इसमें बढ़ोतरी की संभावना है।बिहार में कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, जो प्रदेश का पहला मामला था।

पटना: देश भर में जारी कोरोना महामारी के बीच बिहार में भी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बिहार में आज फिर से कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आने की खबर मिल रही है। इससे पहले आज 8 संक्रमण के मामले सामन आने की खबर मिली थी। इस तरह प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़कर 274  हो गई है। इस बात की जानकारी खुद बिहार के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने दी है। 

बता दें कि बिहार में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 28 नये मामले के प्रकाश में आने के बाद से ही प्रदेश में दहशत का माहौल है। लेकिन, आज शाम तक संक्रमितों की संख्या कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं, एक बार फिर से 15 नए मामले आने की खबर मिली है। इस तरह आज कुल मामला 23 पहुंच गया है। 

 स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया था कि पटना जिले में सात, कैमूर जिले में छह, बक्सर जिले में पांच, मुंगेर में तीन, रोहतास में तथा भोजपुर, अरवल, सारण, वैशाली एवं गया में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए।

उन्होंने यह भी बताया था कि पटना शहर के खजपुरा मुहल्ला में तीन पुरुष (24 35 एवं 45 वर्ष) और एक महिला (40) तथा बेउर इलाके में तीन पुरुष (35, 38 एवं 42 वर्ष) में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी । बिहार के कुल 38 जिलों में से 21 जिलों में कोविड 19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 65 मामले मुंगेर में सामने आये हैं। साथ ही नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30, बक्सर में 25, कैमूर में 14, बेगुसराय एवं रोहतास में नौ-नौ, गया में छह, भागलपुर में पांच, गोपालगंज, नवादा एवं सारण में तीन—तीन, बांका, औरंगाबाद, वैशाली एवं भोजपुर में दो—दो तथा लखीसराय, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा एवं अरवल में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है । वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में आए 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी । बिहार में अबतक 15885 कोरोना संदिग्ध लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 45 मरीज ठीक भी हुए हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहारसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?