लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के नए मामले फिर 30 हजार के पार, 24 घंटे में 30570 केस, 431 मरीजों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: September 16, 2021 09:56 IST

भारत में अभी तक कोविड वैक्सीन के 76 करोड़ 57 लाख 17 हजार 137 डोज दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 64 लाख 51 हजार 423 डोज दिए गए। वहीं. मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कोरोना के नए मामलों में 12 प्रतिशत की वृद्धि है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में रिकवरी रेट अभी 97.64 प्रतिशत है, पिछले 83 दिनों से साप्ताहित संक्रमण दर 3 प्रतिशत से कम।देश में अभी तक कोविड वैक्सीन के 76 करोड़ 57 लाख 17 हजार 137 डोज दिए जा चुके हैं।केरल में कोरोना के 17681 केस बुधवार को सामने आए, 208 लोगों की हुई राज्य में मौत।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 30570 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह दी गई। इससे पहले कल सुबह के अपडेट के मुताबिक 24 घंटे में 27176 केस आए थे। ऐसे में ताजा मामलों में 12.4 प्रतिशत की उछाल है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 431 लोगों की मौत भी बुधवार को कोरोना से हो गई। इसी के साथ कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 43 हजार 928 हो गई है। इस बीच 38,303 लोग महामारी से ठीक भी हुए हैं।

ऐसे में अब तक देश में महामारी से कुल 3 करोड़ 25 लाख 60 हजार 474 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं। वहीं, पिछले साल से अब तक कुल 3 करोड़ 33 लाख 47 हजार 325 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

देश में रिकवरी रेट अभी 97.64 प्रतिशत है। साप्ताहित संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत है और पिछले 83 दिनों से 3 फीसदी से कम पर बना हुआ है। वहीं दैनिक संक्रमण दर पिछले 17 दिनों से 1.94 प्रतिशत है।

केरल से 50 प्रतिशत से अधिक मामले

देश में पिछले 24 घंटे कुल सामने आए कोरोना मामलों में 17681 केस अकेले केरल राज्य से आए हैं। वहीं, केरल में बुधवार को 208 लोगों की मौत भी कोरोना से हो गई।

इसके अलावा कोविड-19 के महाराष्ट्र में 3,783 और तमिलनाडु में 1,658 नए मामले बुधवार को सामने आए। मंगलवार की तुलना में महाराष्ट्र में संक्रमण के नए मामलों और मृतकों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई। मंगलवार को संक्रमण के 3,530 नए मामले सामने आए थे और 52 मरीजों की मौत हुई थी। 

वहीं, बुधवार को राज्य में 56 मरीजों की मौत हुई। तमिलनाडु में बुधवार को संक्रमण के 1,658 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,38,668 हो गई। वहीं 29 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 35,246 हो गई।

इस बीच देश में कोविड वैक्सीन के 76 करोड़ 57 लाख 17 हजार 137 डोज दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 64 लाख 51 हजार 423 डोज दिए गए।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकेरलमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी