लाइव न्यूज़ :

COVID-19: यूपी में कोरोना को लेकर सीएम योगी का दावा, 'तीसरी लहर में 1 फीसदी मरीज भी अस्पतालों में नहीं'

By रुस्तम राणा | Updated: January 22, 2022 17:11 IST

सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कोविड प्रबंधन का एक मॉडल खड़ा किया है। तीसरी लहर में मै कई जनपदों में गया हूं, 1 प्रतिशत मरीज भी अस्पतालों में नहीं हैं। वैक्सीन ने कवच के रूप में वायरस को कमजोर किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा- वैक्सीन ने कवच के रूप में वायरस को कमजोर किया है। मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे सीएम योगी

बुलंदशहर: एक ओर उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना के बीच सभी स्कूल-कॉलेजों को अब 30 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। तो वहीं दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे में कोरोना के कहर को कमजोर बता रहे हैं। शनिवार को बुलंदशहर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कोविड को लेकर कहा कि एक फीसदी भी मरीज अस्पतालों में नहीं है। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण के खिलाफ वैक्सीन को बड़ा हथियार बताया।  

मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर पहुंचे। जहां सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कोविड प्रबंधन का एक मॉडल खड़ा किया है। तीसरी लहर में मै कई जनपदों में गया हूं, 1 प्रतिशत मरीज भी अस्पतालों में नहीं हैं। वैक्सीन ने कवच के रूप में वायरस को कमजोर किया है। 

वहीं शनिवार को राज्य में कोरोना संक्रमण की समीक्षा के लिये हुई बैठक में सभी जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर हालात का जायजा लेते हुये शक्षिण संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया गया। सूबे में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 16,142 नए मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की दी जानकारी के अनुसार राज्य में 95,866 केस सक्रिय हैं।

बता दें कि देशभर में एक बार फिर कोरोना के मामाले बढ़ते जा रहे हैं। आज एकबार फिर देश में कोरोना के 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही ओमीक्रॉन के मामलों की संख्या भी देश में लगातार बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना के नए वैरिएंट की संख्या 10 हजार के पार हो चुकी है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील