लाइव न्यूज़ :

Corona in Kerala: केरल में कोविड बेकाबू, 2560 नए केस और 71 मरीजों की मौत, ओमीक्रोन मामले की संख्या 181

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2022 19:10 IST

Corona in Kerala: कोविड-19 और उसके ओमीक्रोन स्वरूप के मामले बढ़ने पर किशोरों ने टीके की पहली खुराक लेकर राहत की सांस ली। शहर में सोमवार को 15 से 18 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देटीकाकरण केंद्रों पर 15 से 18 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। अब तीसरी लहर आ गयी है और हमारा टीकाकरण अभी शुरू ही हुआ है।कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करा दिया है और उन्हें इस हफ्ते टीका लगेगा।

Corona in Kerala: केरल में सोमवार को कोविड-19 के 2560 नए मामले आए और 71 मरीजों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 52,45,849 हो गए और मृतकों की संख्या 48,184 पर पहुंच गयी है।

जिन 71 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 30 की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई और 41 मौतों को केंद्र तथा उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों पर अपील मिलने के बाद कोविड-19 से हुई मौत के मामलों में जोड़ा गया है। रविवार के बाद से 2,150 और लोग इस महामारी से उबर चुके हैं और इसके साथ ही संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 51,86,737 हो गयी है तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या 19,359 है। पिछले 24 घंटों में 43,210 नमूनों की जांच की गयी है।

राज्य में 14 जिलों में से तिरुवनंतपुरम में सबसे अधिक 583 नए मामले आए। इसके बाद एर्नाकुलम में 410 और कोझीकोड में 271 मामले आए। नए मरीजों में से 16 स्वास्थ्य कर्मी हैं, 48 राज्य के बाहर से आए हैं और 2,339 मरीज संक्रमितों के संपर्क में आने से महामारी की चपेट में आए और 157 मरीजों में संक्रमण के स्रोत का पता नहीं चला है।

केरल में ओमीक्रोन के 29 नए मामले

केरल में सोमवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 29 और मामलों की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में इस स्वरूप के कुल मामले बढ़कर 181 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि नए स्वरूप से पीड़ित 42 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और आज उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

मंत्री ने एक बयान में बताया, “ जो आज संक्रमित पाए गए हैं, उनमें से 25 कम जोखिम वाले देशों से आए हैं और दो उच्च जोखिम वाले राष्ट्रों से। अलाप्पुझा जिले में दो लोगों को अपने संपर्कों से संक्रमण हुआ है।” स्वास्थ्य विभाग ने बताया, “ फिलहाल ओमीक्रोन से संक्रमित 139 लोगों का राज्य में इलाज चल रहा है।” विभाग ने कहा कि सोमवार को मिले मामलों में से, 20 संयुक्त अरब अमीरात से, दो-दो कनाडा व ब्रिटेन से तथा एक-एक कतर व पूर्वी अफ्रीका से राज्य पहुंचा है।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया