लाइव न्यूज़ :

Corona In Delhi: अब दिल्ली के इन पांच निजी अस्पतालों में भी होगा कोविड-19 के मरीजों का उपचार

By भाषा | Updated: May 9, 2020 18:32 IST

महादुर्गा चैरेटिबल ट्रस्ट अस्पताल और सर गंगाराम सिटी अस्पताल को 30 अप्रैल को ही कोविड-अस्पताल घोषित किया गया था। इसके अलावा अब तीन और अस्पतालों को कोविड-19 अस्पताल घोषित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार के जो अफसर कोरोना से पीड़ित हैं, उनके इलाज के लिए सरकार ने राजधानी के थ्री और फाइव स्टार होटलों में 170 कमरे बुक किए हैं।कोविड-19 के पुष्ट एवं संदिग्ध रोगियों को उपचार के लिए शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल को भी मान्यता दिया गया है।

नयी दिल्लीराष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए तीन निजी अस्पतालों का भी चयन किया। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों के लिए 150 और बिस्तर उपलब्ध होंगे।

शनिवार को जारी आदेश में दिल्ली की स्वास्थ्य सचिव पद्मिनी सिंगला ने कोविड-19 के पुष्ट एवं संदिग्ध रोगियों को उपचार के लिए शालीमार बाग के फोर्टिस, रोहिणी सेक्टर 19 के सरोज मेडिकल इंस्टीट्यूट और द्वारका के खुशी अस्पताल में भर्ती कराए जाने को लेकर घोषणा की। इसके पहले तीस अप्रैल को दिल्ली के दो अस्पतालों को कोविड-19 सेंटर बनाया गया था। ये दो अस्पताल महादुर्गा चैरेटिबल ट्रस्ट अस्पताल और सर गंगाराम सिटी अस्पताल थे, जिन्हें  कोविड-अस्पताल घोषित किया गया था।  

आदेश के अनुसार निजी अस्पतालों में ‘पृथक बिस्तरों की कमी’ के कारण यह निर्णय लिया गया है। इन तीनों अस्पतालों में 50-50 पृथक बिस्तर होंगे । उनके चिकित्सा अधीक्षकों को सोमवार तक पृथक वार्ड को शुरू करने का निर्देश दिया गया है। 

इसके साथ ही बता दें कि दिल्ली सरकार के जो अफसर कोरोना से पीड़ित हैं, उनके इलाज के लिए सरकार ने राजधानी के थ्री और फाइव स्टार होटलों में 170 कमरे बुक किए हैं। इन कमरों में कोरोना वायरस से पीड़ित अफसरों और उनके परिवार वालों के लिए पूरी व्यवस्था रहेगी। साथ ही इन कमरों में जरूरत पड़ने पर अधिकारियों और उनके परिवार वालों को क्वारनटीन भी किया जा सकेगा। 

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश में कहा कि दिल्ली सरकार, स्वायत्त संस्थाओं, निगम और स्थानीय निकाओं के अधिकारियों और उनके परिवार के कोरोना पॉजिटिव लोगों के इलाज के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधाएं अब होटल परिसर में मिला करेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने शाहदरा जिले के मजिस्ट्रेट को आदेश दिया है कि वे तीन होटलों को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधिकारियों को दे दें।

ये होटल हैं- होटल जिंजर विवेक विहार। दिल्ली सरकार ने इस होटल के 70 कमरे अपने अधिकार में लिए हैं। शाहदरा का पार्क प्लाजा होटल. इस होटल के 50 कमरे प्रशासन ने लिए हैं और लीला एम्बिएंस सीबीडी ग्राउंड। इस होटल के भी 50 कमरे प्रशासन ने लिए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी