लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पुलिस ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जमकर कार्रवाई, अबतक काटे 7 लाख, 52 हजार चालान

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 24, 2020 06:51 IST

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाइन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर 3 हजार 674 एफआईआर दर्ज कर अब तक 8 हजार 200 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 10 लाख 43 वाहनों का चालान एवं 1 लाख 68 हजार 553 वाहनों को जब्त किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के संक्रमण से बचने के प्रावधानों की अनिवार्य रूप से पालना की आवश्यकता प्रतिपादित की है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना, निर्धारित भौतिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई सहित अन्य सतर्कताएं बरतना आवश्यक है। 

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वप्रेरित होकर कोरोना के संक्रमण से बचने के प्रावधानों की अनिवार्य रूप से पालना की आवश्यकता प्रतिपादित की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना, निर्धारित भौतिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई सहित अन्य सतर्कताएं बरतना आवश्यक है। 

उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू राजस्थान ऐपिडेमिक अध्यादेश की साथ ही अन्य सभी प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। महानिदेशक पुलिस ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 7 लाख 52 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान कर 10 करोड 94 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।  

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 2 लाख 83 हजार, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 13 हजार 26, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 4 लाख 54 हजार 614 व्यक्तियों के चालान किये गये है। सार्वजनिक स्थलों पर थूकंने वाले, शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है।

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाइन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर 3 हजार 674 एफआईआर दर्ज कर अब तक 8 हजार 200 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 10 लाख 43 वाहनों का चालान एवं 1 लाख 68 हजार 553 वाहनों को जब्त किया गया एवं करीब 18 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

सिंह ने बताया कि प्रदेश में 28 हजार 51 व्यक्तियों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 219 मुकदमे दर्ज कर 302 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 232 को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थान पुलिसराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए