कोरोना संकट: लॉकडाउन के बीच तेलंगाना से झारखंड आये 478 प्रवासी मजदूर गढ़वा पहुंचे, 40 मजदूर रामगढ़

By भाषा | Updated: May 2, 2020 15:35 IST2020-05-02T15:35:41+5:302020-05-02T15:35:41+5:30

Corona crisis: 478 migrant laborers from Telangana to Jharkhand reached Garhwa, 40 laborers Ramgarh amid lockdown | कोरोना संकट: लॉकडाउन के बीच तेलंगाना से झारखंड आये 478 प्रवासी मजदूर गढ़वा पहुंचे, 40 मजदूर रामगढ़

डेमो पिक

Highlights सभी 478 प्रवासी शनिवार सुबह लगभग 7.30 बजे सकुशल गढ़वा लाये गए। प्रत्येक बस में 24-25 लोगों को बैठाकर रात करीब एक बजे रांची से गढ़वा के लिए रवाना किया गया था।

गढ़वा:कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में घोषित लॉकडाउन के बीच तेलंगाना में फंसे 478 मजदूर शनिवार की सुबह गढ़वा पहुंच गए। उपायुक्त गढ़वा हर्ष मंगला ने बताया कि तेलंगाना से एक विशेष ट्रेन से कल देर रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर झारखंड पहुंचे 1,250 मजदूरों के साथ गढ़वा के 478 प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को सुबह-सुबह गढ़वा जिला स्थित रामासाहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम (प्रांगण) में लाया गया।

सभी लोगो का यहां स्वागत किया गया एवम भोजन कराया गया। सभी लोगों की स्वास्थ्य की जांच कराई गई एवं इन्हें घर में ही पृथकवास में रहने की मुहर लगाकर घरों को भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व सभी लोगों को गढ़वा लाने के लिए कुल 18 बसों का प्रबंध किया गया था। प्रत्येक बस में 24-25 लोगों को बैठाकर रात करीब एक बजे रांची से गढ़वा के लिए रवाना किया गया था। मंगला ने बताया कि बस में सेनेटाइजर, मास्क, पानी एवम नश्ते की व्यवस्था की गई। सभी 478 प्रवासी शनिवार सुबह लगभग 7.30 बजे सकुशल गढ़वा लाये गए।

अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी श्रमिक मजदूरों को 10 किलो चावल, दाल, आलू आदि देकर अपने-अपने प्रखंडों के लिए छोटे वाहन से रवाना कर दिया गया। इसी प्रकार रामगढ़ से मिली सूचना के अनुसार तेलंगाना से रांची पहुंचे श्रमिकों में से रामगढ़के चालीस प्रवासी श्रमिक शुक्रवार की देर रात रामगढ़ पहुंच गये जहां उन्हें देर रात रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत रामशोभा बीएड कॉलेज में बनाए गए जांच केंद्र लाया गया।

जांच केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मानस कुमार सिन्हा एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार की टीम ने सभी प्रवासी मजदूरों की जांच की जिसके बाद सभी प्रवासी मजदूरों के लिए जिला प्रशासन द्वारा रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा 10 किलोग्राम चावल, एक लीटर तेल, एक किलोग्राम नमक मास्क, सेनेटाइजर उपलब्ध कराकर सभी श्रमिकों को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया। 

Web Title: Corona crisis: 478 migrant laborers from Telangana to Jharkhand reached Garhwa, 40 laborers Ramgarh amid lockdown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे