लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी: एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड 200 करोड़ कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने के लिए तैयार, पुणे की यह कंपनी कर रही है मदद

By निखिल वर्मा | Updated: June 7, 2020 19:39 IST

दुनिया भर मेंं कोरोना वायरस के 70 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और इस बीमारी से अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. दुनिया भर के डॉक्टर/वैज्ञानिक कोरोना वायरस के टीके/दवा की खोज में लगे हुए हैं

Open in App
ठळक मुद्देएस्ट्राजेनेका ऑक्सफोर्ड यूनिवसिर्टी के साथ भागीदारी में कोरोना वायरस वैक्सीन बना रही है.एस्ट्राजेनेका ने भारत के पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से भी करार किया हैइस समय दुनिया भर में दर्जनों कोरोना वायरस वैक्सीन पर काम चल रहा है

कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में पूरी दुनिया के वैज्ञानिक जी-जान से जुटे हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगर कोरोना वायरस का टीका नहीं मिला तो इस बीमारी पर लगाम नहीं लगाई जा सकती है। ब्रिटिश फार्मा की दिग्गज कंपनी एस्ट्राजेनेका, जो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में एक वैक्सीन विकसित कर रही है, उसने कहा कि सितंबर में दो बिलियन (200 करोड़) कोरोना वैक्सीन बना लेगी। इस बीच मेरिका ने यह भी कहा कि उसने पहले ही दो मिलियन (20 लाख)कोरोना वैक्सीन का उत्पादन किया था जो "सुरक्षा के लिए जांच" करने के लिए "तैयार" हैं।

एस्ट्राजेनेका के सीईओ पास्कल सोरियोट ने बीबीसी रेडियो को बताया, "अभी तक हम ट्रैक पर हैं। हम अभी इस वैक्सीन का निर्माण शुरू कर रहे हैं और हमारे पास इसका परिणाम आने तक उपयोग करने के लिए तैयार रहना होगा।" "हमारी वर्तमान धारणा यह है कि हमारे पास गर्मियों के अंत तक यानि अगस्त तक डेटा होगा। इसलिए सितंबर में हमें पता होना चाहिए कि हमारे पास एक प्रभावी टीका है या नहीं।

बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से तैयार वैक्सीन के लिए एस्ट्राजेनेका ने भारत के पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट के साथ मिलकर वैक्सीन निर्माण शुरू कर दिया है। एस्ट्राजेनेका ने एक बयान में कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ वह गरीब देशों को कोरोना वायरस वैक्सीन के 100 करोड़ टीके उपलब्ध कराएगी।

हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने AZD1222 के दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल की घोषणा की है। इस ट्रायल में 10000 वयस्कों को शामिल किया गया है। कई देशों में इसके बाकी के ट्रायल शुरू होने वाले हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित ब्राजील ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले ब्राजील में ही सामने आए हैं। बता दें कि वैक्सीन बनाने की रेस में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सटी सबसे आगे है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?