लाइव न्यूज़ :

कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसा: 233 लोगों की गई जान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर, ओडिशा में एक दिन का शोक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 3, 2023 07:04 IST

ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हो गई है, वह लगभग 900 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 233 हुई, वहीम घाीयलों की संख्या 900 हुई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गये हैंमुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को राज्य में एक दिन के शोक का ऐलान किया

भुवनेश्वर: ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे ने न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया को झकरोर दिया है। बीते एक दशक के बीच हुए ट्रेन हादसों में यह सबसे भयानक बताया जा रहा है। इस संबंध में मिली अब तक की जानकारी के मुताबिक हादसे में मृतकों की संख्या 233 हो गई है। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए शनिवार को बताया कि बालासोर में ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हो गई है, वह लगभग 900 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हैं।

 मुख्य सचिव जेना ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव के लिए लगभग 60 एंबुलेंस और दो दर्जन से अधिक बसें भेजी गई हैं। एनडीआरएफ की तीन टीमें, ओडिशा डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की चार टीमें हालात को संभालने का प्रयास कर रही हैं। लगभग 500 से 600 पुलिस अधिकारी और बचाव दल के राहत कार्यों में लगे हुए हैं। घायलों के इलाज के लिए 44 डॉक्टरों की टीम मौके पर है और दो मेडिकल कॉलेजों में घायलों को भर्ती किया जा रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जेना ने बताया, "ओडिशा सरकार ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।" इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से भी बयान जारी किया गया है कि शनिवार को राज्य में एक दिन का शोक रहेगा औऱ इस दिन कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। 

वहीं हादसे की बात करें तो कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में हुए दर्दनाक हादसे को देखते हुए पीएम मोदी द्वारा गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का समारोह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अभी-अभी मिली खबर के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गये हैं। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार रात में ऐलान किया था कि ट्रेन के पटरी से उतरने की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

घटना पर दुख प्रगट करते हुए रेल मंत्री ने कहा, "दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी और घटना की खबर उनके मंत्रालय तक पहुंचने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया है।" उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेन के डिब्बों के पटरी से उतरने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।

मालूम हो कि शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे ओडिशा के बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गए थे। रेलवे प्रवक्ता अमिताभ शर्मा के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार शाम करीब सात बजे हुआ।उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए कहा, "लगभग शाम के 7 बजे शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के 10-12 डिब्बे बालेश्वर के पास पटरी से उतर गए और विपरीत ट्रैक पर गिर गए। कुछ समय बाद, यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली एक और ट्रेन पटरी से उतरी उन डिब्बों से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप इसके 3-4 डिब्बे पटरी से उतर गए।" 

टॅग्स :रेल हादसाओड़िसाAshwini Vaishnavनवीन पटनायकBhubaneswar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?