लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के काफिले पर दिल्ली के इंद्रलोक में हुआ हमला, एस्कॉर्ट गाड़ी को निजी वाहन ने मारी टक्कर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 14, 2024 09:26 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के काफिले में शामिल एक सुरक्षा वाहन को बीते मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक निजी कार ने टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के काफिले पर दिल्ली के इंद्रपुरी में हुआ हमला राज्यपाल बोस की सुरक्षा में चल रहे वाहन को एक निजी वाहन ने मारी टक्कर दिल्ली पुलिस ने एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की, आगे की कार्रवाई हो रही है

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के काफिले में शामिल एक सुरक्षा वाहन को बीते मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक निजी कार ने टक्कर मार दी। मामले में दिल्ली पुलिस पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राज्यपाल बोल के काफिले पर हुए इस हमले के मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से गया है, "इंद्रपुरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक घटना की सूचना मिली है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आमंद बोस की सुरक्षा में चल रहे एक एस्कॉर्ट वाहन को किसी तेज रफ्तार निजी वाहन ने टक्कर मार दी है।"

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से राज्यपाल के एस्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मारने वाले निजी कार की पहचान कर ली गई है और उसे जब्त करने की तैयारी चल रही है, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा, "इस घटना में राज्यपाल सीवी आनंद बोस मेत उनकी सुरक्षा में तैनात सभी सभी जनाव सुरक्षित हैं और हादसे में किसी को कोई नुकसान या चोट लगने की सूचना नहीं है। टक्कर मारनेवाले वाहन चालक की पहचान की जा रही है और उसे गिरफ्तार करके विस्तृत पूछताछ की जाएगी।"

इसी बीच पश्चिम बंगाल स्थित राज्यपाल सीवी आनंद बोस के आधिकारिक निवास 'राजभवन' में भी तोड़फोड़ की आशंका व्यक्त की गई है। बताया जा रहा है, 'राज्यपाल के निवास पर तोड़फोड़ की आशंका है। इस कारण से राज्यपाल बोस को उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।''

बताया जा रहा है कि यह घटना राज्यपाल आनंद बोस के पश्चिम बंगाल के संदेशखली के दौरे और आंदोलनकारी महिलाओं से बात करने के एक दिन बाद हुई। जहां महिलाएं तृणमूल नेता सजहान शेख और उनके समर्थकों द्वारा कथिततौर पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रही थीं।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस संदेशखाली का दौरा करने के बाद सोमवार को कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो गये थे।

टॅग्स :पश्चिम बंगालदिल्लीदिल्ली पुलिसकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया