लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे पर विवाद

By भाषा | Updated: November 7, 2021 22:29 IST

Open in App

देहरादून, सात नवंबर कांग्रेस ने रविवार को केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा का सजीव प्रसारण और मंदिर परिसर में जूता पहनने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की और इसे मंदिरों की परंपराओं का उल्लंघन बताया।

प्रधानमंत्री मोदी के शुक्रवार के केदारधाम दौरे के बाद कांग्रेस महासचिव एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक टवीट में कहा, “ गर्भगृह से जिस तरीके से पूजा का प्रसारण किया गया, उसने मुझे कल से ही बड़ी उपापोह में डाला है।”

उन्होंने कहा, “... लेकिन शिव के सामने तो सारे भक्त बराबर हैं । भविष्य में कैसे किसी से कहा जाएगा कि गर्भगृह में आप कैमरा लेकर नहीं जा सकते! आप मोबाइल लेकर नहीं जा सकते! आप रिकॉर्डिंग नहीं कर सकते! फिर धीरे-धीरे लोग दूसरी परंपराओं एवं मान्यताओं को भी तोड़ेंगे।”

इसके बाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो कई बार देखा गया जिसमें 2013 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद वह केदारनाथ मंदिर के अंदर जूते पहने हुए एक टीवी चैनल के पत्रकार से बात करते दिखाई दे रहे हैं।

इस पर गोदियाल ने त्वरित और तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी के शुक्रवार को केदारनाथ मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम के दौरान सभी भाजपा नेता जूते पहने बैठे थे जबकि वह आपदा के दौरान जूते पहनकर गए थे जिसकी तुलना करना गलत है ।

उन्होंने कहा, “ एक ओर भाजपा के तमाम नेता पवित्र केदारनाथ धाम में जूते पहन कर परिसर में बैठे और मर्यादा के विपरीत गर्भगृह से लाइव प्रसारण करवा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 2013 में केदारनाथ में आई प्रलय में हजारों लाशों के बीच जूते पहनने की बात की जा रही है, ऐसी परिस्थितियों की तुलना कतई उचित नहीं। आपत्ति काले मर्यादा नास्ति।”

कांग्रेस नेता रावत ने न केवल गोदियाल के इस टवीट को साझा किया बल्कि उनका बचाव करते हुए कहा कि गोदियाल उस समय जूते पहन कर मंदिर में गये, जब मंदिर का गर्भगृह लाशों से अटा पड़ा था और उनको बाहर निकालना सबसे पहली दैवीय प्राथमिकता थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना