लाइव न्यूज़ :

मनीष तिवारी की किताब पर विवादः 26/11 हमले के जिक्र पर बोलीं सीतारमण- UPA सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी जाती थी

By अनिल शर्मा | Updated: November 24, 2021 07:45 IST

मनीष तिवारी ने अपनी नयी पुस्तक ‘10 फ्लैशप्वाइंट्स: 20 ईयर्स’ में 26/11 के मुंबई हमलों पर कार्रवाई को लेकर तत्कालीन कांग्रेस नीत संप्रग सरकार की आलोचना की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष तिवारी ने अपनी नयी पुस्तक ‘10 फ्लैशप्वाइंट्स: 20 ईयर्स’ में 26/11 हमले का जिक्र किया हैबीजेपी ने इसको मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखने का आरोप लगाया है

जम्मूः कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की पुस्तक में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की तत्कालीन सरकार पर 26/11 के मुंबई हमले की प्रतिक्रिया संबंधी टिप्पणी से उपजे विवाद के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दावा किया कि 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी जाती थी।

सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार ने सशस्त्र सेनाओं को उचित समय पर उचित निर्णय लेने का पूरा अधिकार प्रदान किया ताकि देश के लोगों को यह दिखाया जा सके कि भारत ऐसी परिस्थिति में किस प्रकार का जवाब देता है। तिवारी की पुस्तक पर एक संवाददाता के सवाल का उत्तर देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 2014 से इस प्रकार के निर्णय स्पष्ट उद्देश्य और नेतृत्व के साथ लिए गए। इससे सशस्त्र सेनाओं का मनोबल ऊंचा हुआ और (राष्ट्रीय सुरक्षा के) मुद्दों पर ध्यान दिया गया।”

मनीष तिवारी ने अपनी नयी पुस्तक ‘10 फ्लैशप्वाइंट्स: 20 ईयर्स’ में 26/11 के मुंबई हमलों पर कार्रवाई को लेकर तत्कालीन कांग्रेस नीत संप्रग सरकार की आलोचना की है। तिवारी ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि कई बार संयम कमजोरी की निशानी होती है और भारत को 26/11 हमले के बाद कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। इसके साथ ही मनीष तिवारी ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने सेना के ‘माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प’ को खत्म कर भाजपा सरकार ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

कांग्रेस नेता की पुस्तक के इस अंश को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि संप्रग सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखा। बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि मनीष तिवारी जी ने जो बात अपनी पुस्तक में कही, जिसको हम सभी ने मीडिया में देखा है, ये कहना गलत नहीं होगा कि जो तथ्य सामने आए हैं, इसको कांग्रेस की विफलता का कबूलनामा कहना ही उपयुक्त होगा। किताब दो दिसंबर को बाजार में आएगी।

टॅग्स :Nirmal SitharamanCongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब