लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस सत्ता में आई तो बदलेगी रोजगार की संविदा व्यवस्था', प्रियंका गांधी ने युवाओं को दिया आश्वासन

By शीलेष शर्मा | Updated: September 17, 2020 16:29 IST

प्रियंका गांधी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये देश भर के उन युवा बेरोज़गारों से बातचीत कर रही थी जो रोज़गार की तलाश के लिए भटक रहे हैं अथवा जिनके साथ परीक्षा होने के बावजूद मोदी सरकार अन्याय का रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये देश भर के उन युवा बेरोज़गारों से बातचीत की प्रियंका गांधी ने कहा कि युवाओं के लिए ऐसी नीति बनाएगी जिस के तहत रोज़गार पाने वाले सामान के साथ रोज़गार प्राप्त कर सके।

नई दिल्ली: कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गाँधी ने देश के युवा बेरोज़गारों को भरोसा दिया है कि कांग्रेस की सत्ता में आने पर संविदा के तहत नौकरी दिए जाने की व्यवस्था को उनकी सरकार समाप्त करेगी और युवाओं के लिए ऐसी नीति बनाएगी जिस के तहत रोज़गार पाने वाले सामान के साथ रोज़गार प्राप्त कर सके।  

प्रियंका गांधी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये देश भर के उन युवा बेरोज़गारों से बातचीत कर रही थी जो रोज़गार की तलाश के लिए भटक रहे हैं अथवा जिनके साथ परीक्षा होने के बावजूद मोदी सरकार अन्याय का रही है।  प्रियंका ने बेरोज़गार नौजवानों और युवतियों का आवाहन किया कि वे संविदा जैसी गलत नीति और बेरोज़गारी के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाए और सड़कों पर उठ खड़े हो। 

उन्होंने इन युवाओं को यह भी भरोसा दिया कि वे स्वयं रोज़गार के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन चलने के लिए सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही हैं। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लगभग 12460 उत्तर प्रदेश के वे अभ्यर्थी भी शामिल थे जिन्होंने शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा दी थी।  

चर्चा के दौरान ऐसे अभ्यर्थियों ने प्रियंका गांधी  को अपनी आप बीती सुनाई जो रोंगटे खड़े कर देने वाली थी।  इस महिला अभ्यर्थी ने बताया कि  उसके दो छोटे छोटे जुड़वा बच्चे हैं और घर में उनका परिवार खाने के लिए भी मोहताज़ है , फिर बच्चों की परवरिश कैसे हो , जो नौकरी थी वो जा चुकी है और अब वह बेरोज़गार हैं।  प्रियंका ने उन्हें हर संभव मदद का वादा किया तथा साफ़ किया कि  पांच साल संविदा की व्यवस्था एक काला कानून है जिसे हर कीमत पर बदलना होगा।  

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?