लाइव न्यूज़ :

सीमा पार आवाजाही पर लगी रोक हटाने के लिए सभी हितधारकों के बीच विचार-विमर्श की जरूरत होगी: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली/दावोस, 28 जनवरी कोविड-19 के कई टीकों के आने से इस महामारी से निपटने को लेकर दुनिया की उम्मीद बंधने के बीच स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अबाधित सीमा पार आवाजाही में अब भी कुछ समय लग सकता है और सरकारों के साथ-साथ स्वास्थ्य तथा विमानन क्षेत्रों सहित सभी हितधारकों से विचार विमर्श करने की आवश्यकता होगी।

हर्षवर्धन विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के डिजिटल दावोस शिखर सम्मेलन में ‘‘सीमा पार आवाजाही बहाली’’ पर एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने विश्व अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और पूरी दुनिया में लोग और समुदाय इससे प्रभावित हुए हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण , विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने कहा, "इसने आपूर्ति श्रृंखलाओं को भी प्रभावित किया है और इस प्रकार इसने विकास को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है... वैश्वीकरण के अंतर्संबंध से भी वायरस के प्रसार को बढ़ावा मिला।’’

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के संदर्भ में, तेजी से जोखिम का आकलन कर लोक स्वास्थ्य आपात स्थिति पर महत्वपूर्ण जानकारी को पारदर्शी और समय से साझा करना लोक स्वास्थ्य और व्यापार तथा यात्रा के बीच संतुलन बनाने के लिए अहम है।

हर्षवर्धन ने कहा कि कुछ देशों में वायरस के नए स्वरूप के सामने आने से मामलों में वृद्धि हुयी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों ने कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू के लिए जो यात्रा और व्यापार प्रतिबंध लगाए थे, उनमें कमी लाने में यह बाधा के रूप में सामने आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अंततः उन तंत्रों को विकसित करना होगा जहां हम एक वर्ष पहले थे, मैं समझता हूं कि बहुत सी चीजों में और सुधार हुआ है, लेकिन निश्चित रूप से हमें काफी धैर्य और सतर्क प्रक्रिया तथा दृष्टि के साथ कार्य करना होगा, और पूरे मुद्दे पर समर्पित, ईमानदारी, प्रतिबद्धता और वैज्ञानिक तरीके से गौर करना होगा।’’

सीमा पार आवाजाही की चुनौतियों के समाधान के बारे में हर्षवर्धन ने कहा कि इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और यूरोप के कुछ देश पहले से ही कोविड-19 टीकाकरण प्रतिरक्षा पासपोर्ट या यात्रा पास के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं, ताकि यात्रा संबंधी प्रतिबंधों में ढील दी जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?