लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर में संविधान और संप्रभुता को चुनौती दी जा रही है, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जवाब दें: कांग्रेस

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:42 IST

Open in App

कांग्रेस ने असम-मिजोरम विवाद और कुछ अन्य राज्यों की स्थिति का हवाला देते हुए बुधवार को दावा किया कि पूर्वोत्तर में देश के संविधान और संप्रभुता को खुलेआम चुनौती दी जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार मौन धारण किये हुए है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सामने आकर इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति ख्रराब हो चुकी है। संवैधानिक ढांचे पर हमला बोला जा रहा है। पूर्वोत्तर की स्थिति को टीवी पर नहीं दिखाया जा रहा है।’’ कांग्रेस महासचिव ने दावा किया, ‘‘ दो राज्यों की पुलिस एक-दूसरे के साथ शत्रु जैसा व्यवहार कर रही है और नागरिकों को गोलियां लग रही हैं। यह मोदी सरकार की किसी तरह भी पूर्वोत्तर में सत्ता हथियाने का एक नतीजा है। आज भी भाजपा और मोदी सरकार किसी तरह से सत्ता हथियाये रखना चाहती है, चाहे देश के लिए इसका कितना भी घातक परिणाम हो।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार द्वारा मौन धारण किये रहना, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और संवैधानिक व्यवस्था का छिन्न-भिन्न हो जाना यह दिखाता है कि केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा से मुंह मोड़ लिया है और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है।’’ सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘क्या प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जवाब देंगे कि असम-मिजोरम की सीमा पर बार-बार हो रही पुलिस गोलीबारी, हिंसा और मौतें पर वे कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं और इस स्थिति से पीछा क्यों छुड़ा रहे हैं?’’ उनके मुताबिक, ‘‘मेघालय में उग्रवादी संगठन के लोग तालिबान की तरह हथियार लहराते हुए गाड़ी से खुलेआम घूम रहे थे। वहां 98 घंटे का कर्फ्यू लगाना पड़ा। मुख्यमंत्री के आवास पर पेट्रोल बम फेंके गए और वहां के गृह मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। राज्यपाल के काफिले पर पथराव हुआ। क्या कारण है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कुछ नहीं बोल रहे?’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘नगालैंड में एनएससीएन-आईएम नामक संगठन तो भारतीय संविधान को मानने से इनकार कर रहा है। अरुणाचल प्रदेश के अंदर चीन ने गांव बसा दिया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। हमारी संवैधानिक और सीमा की संप्रभुता को चुनौती दी जा रही है। मोदी सरकार देश की अखंडता और संप्रभुता से समझौता कर रही है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।’’ सुरजेवाला ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को सामने आकर इस पर जवाब देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील