मुख्यमंत्री पर हमले के लिए भाजपा दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कर रही साजिश : सिसोदिया

By भाषा | Published: November 21, 2018 06:19 AM2018-11-21T06:19:29+5:302018-11-21T06:19:29+5:30

सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं और उन्हें कोई शारीरिक क्षति नहीं पहुंची है। उपमुख्यमंत्री ने सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस की आलोचना की और सवाल किया कि क्या होता अगर व्यक्ति के पास लाल मिर्च के पाउडर की जगह हथियार होता।

Conspiracy to attack Delhi cm, bjp & Delhi Police: Sisodia | मुख्यमंत्री पर हमले के लिए भाजपा दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कर रही साजिश : सिसोदिया

मुख्यमंत्री पर हमले के लिए भाजपा दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कर रही साजिश : सिसोदिया

दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय के बाहर उनपर लाल मिर्च का पाउडर फेंके जाने की घटना के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पर हमले के लिए भाजपा ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर साजिश रची है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की ‘‘ओछी चाल’’ के आगे उनकी पार्टी नहीं झुकेगी।

आम आदमी पार्टी (आप) ने इस हमले को ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया और आरोप लगाया कि हमलावर नारायणा इलाके के भाजपा नेता के साथ जुड़ा हुआ है।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘हैरानी की बात है कि उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में यह हमला हुआ। मुख्यमंत्री पर इस तरह के सिलसिलेवार हमले हुए हैं। हाल में भाजपा के दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी, भाजपा के गुंडों के साथ सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान मंच के पास पहुंच गए थे और उनपर पानी की बोतलें फेंकी गयी। 

सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं और उन्हें कोई शारीरिक क्षति नहीं पहुंची है। उपमुख्यमंत्री ने सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस की आलोचना की और सवाल किया कि क्या होता अगर व्यक्ति के पास लाल मिर्च के पाउडर की जगह हथियार होता।

सिसोदिया ने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘मुख्यमंत्री पर हमले के लिए भाजपा दिल्ली पुलिस के साथ साजिश कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भाजपा के गुंडों से नहीं डरते।’’ 

आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख गोपाल राय ने कहा कि हमले के खिलाफ पार्टी बुधवार को भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी।

पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिस मुख्यमंत्री पर हमले की गंभीरता को कम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि हमलावर का संबंध नारायणा के एक भाजपा नेता से हैं।

भारद्वाज ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के एसएचओ ने मीडिया में फैलाया कि हमला नहीं हुआ। मिर्च का पैकेट अनजाने में फर्श पर गिर गया। अब आप समझ सकते हैं कि साजिश की जड़ें कितनी गहरी है।’’ 

Web Title: Conspiracy to attack Delhi cm, bjp & Delhi Police: Sisodia

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे