लाइव न्यूज़ :

महिला सांसदों का अपमान करने का आरोप, कांग्रेस का मौन प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 20, 2021 00:04 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने संसद में पिछले सप्ताह महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार होने का आरोप लगाया और इसके विरोध में मौन प्रदर्शन किया। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, संसद सदस्यों और अन्य नेताओं ने मौन प्रदर्शन किया। बाद में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस महीने की 11 तारीख को राज्यसभा में छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम सहित महिला सांसदों के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल की मौजूदगी में बदसलूकी की गई, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वर्मा और नेताम छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद हैं। वे भी मौन प्रदर्शन में मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने (राज्यसभा में हंगामे के संबंध में) अपमानजनक टिप्पणी की है जो निंदनीय है। उनकी (भाजपा नेताओं की) टिप्पणी छत्तीसगढ़ महतारी (मां) का अपमान है। उन्हें अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए। छत्तीसगढ़ महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।’’ इससे पहले बुधवार को महिला सांसदों वर्मा और नेताम ने आरोप लगाया था कि 11 अगस्त को राज्यसभा में मार्शलों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। वहीं राज्य के भाजपा नेताओं ने कहा था कि दोनों महिला सांसदों ने राज्यसभा में हंगामे के दौरान महिला मार्शल के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?