लाइव न्यूज़ :

दलित हिंसाः नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ उपवास पर राहुल गांधी, बीजेपी ने लगाया ये आरोप

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 9, 2018 14:21 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आने से पहले मंच से कांग्रेस के दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को हटाया गया। जानें सभी बड़ी अपडेट...

Open in App

नई दिल्ली, नौ अप्रैलः राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सोमवार को देशव्यापी उपवास कर रही है। यह विरोध प्रदर्शन नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ दलित हिंसा और संसदीय गतिरोध के मुद्दे पर किया जा रहा है। राहुल गांधी राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर उपवास पर बैठे हुए हैं। उनके साथ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। दिल्ली के अलावा देशभर के सभी जिला मुख्यालयों में भी कांग्रेस कार्यकर्ता उपवास कर रहे हैं। राहुल गांधी के राजघाट पहुंचने से पहले जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार मंच से नीचे आ गए। जगदीश टाइलर और सज्जन कुमार पर सिख दंगों को लेकर आरोप लगे हैं।

कांग्रेस ने बीजेपी पर दलितों के उत्पीड़न, संसद में कामकाज का होना, किसानों की समस्या, कावेरी जल विवाद और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा ना दिए जाने जैसे आरोप लगाए हैं। बीजेपी ने भी राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए एक वीडियो जारी किया है जिसमें कहा गया है कि राहुल गांधी उपवास कर सकते हैं लेकिन उन्हें झूठ नहीं फैलाना चाहिए।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का उपवास LIVE:- 

- कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि हिंसा पर लगाम लगाने और आपसी सद्भाव, भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं शांति कायम करने की मांग को लेकर सभी सम्भाग मुख्यालयों पर कांग्रेसी सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक उपवास रखा गया है। 

- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, शीला दीक्षित, अशोक गहलोत और अजय माकन भी उपवास कर रहे हैं।

- दिल्ली बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राजघाट में उपवास करने से पहले एक रेस्टोरेंट में खाना खाया। हरीश खुराना ने तस्वीरें भी दिखाई। 

टॅग्स :इंडियन नेशनल काँग्रेसराहुल गाँधीदलित विरोध
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील