लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की गुजरात इकाई ने 2022 के विधानसभा चुनाव के रोडमैप पर चर्चा के लिए बैठक की

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:34 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 जून कांग्रेस की गुजरात इकाई ने 2022 के विधानसभा चुनाव के वास्ते प्राथमिक रोडमैप एवं रणनीति तैयार करने के लिए बुधवार को बैठक की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा, विपक्ष के नेता परेश धनानी और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष--भरत सिंह सोलंकी और अर्जुन मोधवाडिया ने दिन में गांधीनगर में बैठक की। बैठक के बाद चावड़ा ने कहा कि पार्टी गुजरात की भाजपा सरकार की विफलताओं एवं कुप्रबंधन को उजागर करने के लिए विशाल जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्राथमिक रोडमैप और रणनीति बना रहे हैं। हम पार्टी आलाकमान के संपर्क में भी हैं और उसके साथ नियमित रूप से चर्चा कर रहे हैं।’’

गुजरात कांग्रेस द्वारा अगले चुनाव के लिए राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को अपने साथ लाने की योजना संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर चावड़ा ने कहा कि किशोर या किसी अन्य एजेंसी को शामिल करने का फैसला पार्टी आलाकमान द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के नेता उन लोगों के परिवारों के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे जो कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा बैठे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम ऐसे परिवारों से मिलेंगे और सरकार पर इन परिवारों को चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने का दबाव डालेंगे। हम लोगों की नाराजगी एवं चिंता को बाहर निकालने देने के लिए विभिन्न कार्येक्रमों के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की।’’

चावड़ा ने कहा , ‘‘ यह सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। लोग उसके कुप्रबंधन के चलते त्रस्त हैं। विभिन्न सामाजिक संगठन एवं समुदाय भी चाहते हैं कि कांग्रेस लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए।’’

उल्लेखनीय है कि सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा आगामी चुनाव समेत विभिन्न मुद्दों पर अपने विधायकों की बैठक करने के एक दिन बाद प्रदेश कांग्रेस ने अपनी बैठक की । आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सोमवार को गुजरात में थे और उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में गुजरात की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग