लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की हालत बिना ड्राइवर वाली ट्रेन, बिना पायलट वाले विमान की तरह : आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: October 12, 2019 06:05 IST

आदित्यनाथ ने भाजपा के समर्थन में हरियाणा में चुनावी रैलियों को संबांधित किया, जहां पार्टी 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर सत्ता में लौटना चाहती है ।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस को ‘‘बिना ड्राइवर वाली ट्रेन और बिना पायलट वाले विमान’’ की तरह बताते हुए कटाक्ष कियाआदित्यनाथ ने आरोप लगाया, ‘‘बिक्री के लिए कांग्रेस के पास न तो देश है और न ही हरियाणा, इसलिए अब पार्टी के नेता टिकट और अपनी पार्टी बेच रहे हैं।’’ 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस को ‘‘बिना ड्राइवर वाली ट्रेन और बिना पायलट वाले विमान’’ की तरह बताते हुए कटाक्ष किया कि विपक्षी पार्टी के पास पूर्णकालिक अध्यक्ष तक नहीं है । आदित्यनाथ ने भाजपा के समर्थन में हरियाणा में चुनावी रैलियों को संबांधित किया, जहां पार्टी 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर सत्ता में लौटना चाहती है ।

उन्होंने एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘कांग्रेस की हालत बिना ड्राइवर वाली ट्रेन और बिना पायलट वाले विमान की तरह है क्योंकि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया और चार महीने बाद भी पार्टी में अध्यक्ष नहीं है। ’’ राहुल गांधी ने जब अपना इस्तीफा वापस लेने से इनकार कर दिया तो कांग्रेस ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया था। अंबाला, सोनीपत, जींद और पंचकूला में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस राज्य में सत्ता में थी, तब वह भ्रष्टाचार में लिप्त रही ।

भाजपा नेता ने देश का मान बढ़ाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘पहले भारत पर हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अब गिड़गिड़ा रहे हैं कि भारत को उनपर हमला नहीं करना चाहिए।’’ आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर देश से ‘‘भागने’’ का आरोप लगाते हुए कहा कि लगता है कांग्रेस नेता आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम से अवगत हो गए हैं।

हालांकि, राहुल गांधी देश में ही हैं और वह इस सप्ताह एक अदालत के सामने भी पेश हुए थे । परोक्ष रूप से आदित्यनाथ ने कांग्रेस के बागी अशोक तंवर द्वारा लगाए गए आरोपों का भी हवाला दिया। आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, ‘‘बिक्री के लिए कांग्रेस के पास न तो देश है और न ही हरियाणा, इसलिए अब पार्टी के नेता टिकट और अपनी पार्टी बेच रहे हैं।’’ 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया