लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः कांग्रेस ने मांगा दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से समय, राज भवन ने ये दिया जवाब

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 12, 2018 05:51 IST

कमलनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को एक पत्र लिखकर कहा है कि वह कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ मिलकर उनसे सरकार बनाने का आग्रह करना चाह रहे हैं।

Open in App

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के जारी किए गए परिणामों में देर रात तक किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलते दिखाई नहीं दे रहा है। इस बीच कांग्रेस बहुमत के करीब पहुंच रही है, जबकि बीजेपी पिछड़ती जा रही है। वहीं, सूबे में सबसे बड़ी पार्टी उभरने के चलते कांग्रेस के प्रदेशा अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार बनाने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा है। 

उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को एक पत्र लिखकर कहा है कि वह कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ मिलकर उनसे सरकार बनाने का आग्रह करना चाह रहे हैं। कमलनाथ ने अपने पत्र में कहा है कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। इसके साथ ही उसे निर्दलियों का समर्थन भी प्राप्त है इसलिए उसे सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया जाना चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि अगर इस पत्र का जवाब जल्द आता है तो महानता होगी। उनके इस पत्र के जवाब में राज भवन की ओर से कहा गया है कि चुनाव आयोग द्वारा स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही कोई प्रस्ताव को स्वीकार किया जाएगा।आपको बता दें, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए मतगणना मंगलवार (11 दिसंबर) सुबह आठ बजे से शुरू की गई। मध्य प्रदेश में कुल 230 सीटों के लिए मतगणना की गई। 

बीते 28 नवंबर को प्रदेश में मतदान में कुल 75 फीसदी मतदान हुए थे। आज 2932 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला तय हो गया। यहां टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच थी। प्रदेश में मुख्यमंत्री श‌िवराज सिंह चौहान हैं। वह लगातार तीन विधानसभाओं से प्रदेश के मुखिया हैं। वे प्रदेश ‌में करीब 13 सालों से नेतृत्व कर रहे हैं। 

मध्यप्रदेश में 2013 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने प्रदेश की 230 सीटों में 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना गया था। जबकि कांग्रेस 58 सीटों पर सिमट गई ‌थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी