लाइव न्यूज़ :

'गुजरात में कांग्रेस बीजेपी को हरा देती अगर...', विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर बोले राहुल गांधी

By रुस्तम राणा | Updated: December 16, 2022 20:30 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) को "प्रॉक्सी के रूप में नहीं रखा गया होता" तो उनकी पार्टी हाल ही में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव जीत जाती।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने गुजरात में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस की हार का जिम्मेदार बतायागुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने केवल 17 सीटें जीती हैं और आप ने 5सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने निर्णायक रूप से 156 सीटों के साथ चुनाव जीता

जयपुर:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणामों लेकर चर्चा की। उन्होंने आम आदमी पार्टी को कांग्रेस की हार का जिम्मेदार बताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) को "प्रॉक्सी के रूप में नहीं रखा गया होता" तो उनकी पार्टी हाल ही में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव जीत जाती।

दरअसल, राहुल गांधी शुक्रवार को जयपुर में मीडिया को संबोधित कर रहे थे क्योंकि उनकी चल रही भारत जोड़ी यात्रा ने अपना 100वां दिन पूरा किया। हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की जीत के बारे में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'बीजेपी ने अपनी पूरी सांगठनिक क्षमता का इस्तेमाल किया, लेकिन हमने (कांग्रेस) उन्हें हरा दिया।'

उन्होंने कहा, "अगर आप को प्रॉक्सी के रूप में नहीं रखा गया होता और कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया गया होता, तो हम शायद वहां भी भाजपा को हरा देते।" गुजरात चुनाव में कांग्रेस केवल 17 सीटें जीत सकी, जबकि आप ने 5 सीटें जीतीं। भाजपा ने निर्णायक रूप से 156 सीटों के साथ चुनाव जीता।

राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा देश में "नफरत उगल रही है" लेकिन "भाईचारा और प्यार कायम रहेगा"। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने उन्हें देश में भाईचारे की याद दिलाई, जिसे उन्होंने हाल के दिनों में खोया हुआ माना था। राहुल गांधी ने कहा, "जिस दिन कांग्रेस गहराई से समझ जाएगी कि वह कौन है और उसके लिए क्या खड़ा है, वह हर चुनाव जीत जाएगी।"

गौरतलब है कि 8 दिसंबर को संपन्न हुए गुजरात चुनाव में भाजपा ने 158 सीटों के साथ राज्य में अपना सातवां कार्यकाल हासिल किया। कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में 5 सीटें आईं।

टॅग्स :राहुल गांधीगुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?