लाइव न्यूज़ :

पूर्व सीएम वीरप्पा मोइली ने कांग्रेस के कर्नाटक चुनाव में 130 सीटें जीतने का किया दावा, कहा- भाजपा के लिए दक्षिण का प्रवेश द्वार पूरी तरह...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2023 13:19 IST

पूर्व मुख्यमंत्री मोइली ने भविष्यवाणी की कि कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में 130 से कम सीटें नहीं मिलेंगी, जबकि भाजपा 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में 60 का आंकड़ा पार नहीं करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा डबल इंजन की सरकार की बात करती है लेकिन एक भी परियोजना को मंजूरी नहीं दिला सकीः मोइली, पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने दावा किया कि कर्नाटक में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर है।

 Karnataka Election 2023: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने रविवार दावा किया कि कर्नाटक में परिवर्तन की बयार बह रही है और इस बार कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस कम से कम 130 सीटें जीतेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के लिए दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार ‘पूरी तरह से बंद’’ हो जाएगा। मोइली ने यह भी कहा कि हमेशा केंद्र में सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2024 में केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

पीटीआई से बातचीत में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री मोइली ने भविष्यवाणी की कि कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में 130 से कम सीटें नहीं मिलेंगी, जबकि भाजपा 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में 60 का आंकड़ा पार नहीं करेगी।

उन्होंने जनता दल (सेक्युलर) पर भाजपा के साथ सांठगांठ का भी आरोप लगाया और कहा कि लोग एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले संगठन की "अवसरवाद की राजनीति" को खारिज कर देंगे। परिवर्तन की हवा कांग्रेस के पक्ष में बह रही है। मोइली ने कहा, "भाजपा के रैंक और फाइल में कोई एकता और एकजुटता नहीं है और उनमें से कई टिकट से वंचित होने और कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के तहत आश्रय लेने के बाद भाजपा छोड़ रहे हैं।"

कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार के तहत शासन की पूरी तरह से विफलता का आरोप लगाते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि राज्य में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर है और भाजपा सरकार को 40 प्रतिशत कमीशन के रूप में वर्गीकृत किया गया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा डबल इंजन की सरकार की बात करती है लेकिन एक भी परियोजना को मंजूरी नहीं दिला सकी।

भाषा इनपुट

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?