लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए नागपुर से फूंकेगी चुनावी शंखनाद, खड़गे, सोनिया, राहुल करेंगे चुनावी रैली में शिरकत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 28, 2023 10:20 IST

कांग्रेस पार्टी आगामी आम चुनाव के लिए नागपुर से चुनावी रणभेरी फूंक रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस आज की रैली में केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए बदलाव का संदेश देगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी आगामी आम चुनाव के लिए नागपुर से चुनावी रणभेरी फूंक रही हैनाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए बदलाव का संदेश देगीकांग्रेस की नागपुर रैली को खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी संबोधित करेंगे

मुंबई:कांग्रेस पार्टी आगामी आम चुनाव के लिए नागपुर से चुनावी रणभेरी फूंक रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस आज की रैली में केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए बदलाव का संदेश देगी। पार्टी नेताओं के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के लिए महाराष्ट्र में यह मेगा इवेंट है।

ऐसा इसलिए क्योंकि रैली को नागपुर में आयोजित किया जा रहा है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय और ऐतिहासिक स्थान 'दीक्षाभूमि' है, जहां डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था।

इस संबंध में नागपुर से पार्टी विधायक नितिन राउत ने कहा, ''हम रैली के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजाएगी। यह रैली नागपुर के दिघोरी में आयोजिक की जाएगी। जहां लाखों लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।"

नाना पटोले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "जब भी देश पर संकट आया, कांग्रेस आगे आई और देश में एक बड़ा बदलाव आया। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और लोकतंत्र के चारों स्तंभ खतरे में हैं। इन व्यवस्थाओं को बरकरार रखना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है।''

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की अत्याचारी और अहंकारी सरकार को गिराने का संकल्प लेकर बदलाव का संदेश दिया जाएगा।"

पटोले ने दावा किया कि भाजपा विपक्षी आवाजों को दबाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो और आयकर विभाग का दुरुपयोग कर रही है। विपक्षी नेताओं को डराया जा रहा है। संसद में सुरक्षा उल्लंघन पर सवाल उठाने के लिए 100 से अधिक सांसदों को निलंबित कर दिया गया है लेकिन कांग्रेस ऐसी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है।

कांग्रेस विधायक राउत ने कहा, "कांग्रेस की लड़ाई कठिन परिस्थिति से गुजर रहे देश को बचाने की है और कांग्रेस गारंटी देती है कि वह देश को बचाएगी। पार्टी ने अपनी विचारधारा और सोच के कारण रैली के लिए नागपुर को चुना है। जनता निश्चित रूप से कांग्रेस के नारे के साथ चलेगी और रैली आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकेगी।"

टॅग्स :कांग्रेसनागपुरनाना पटोलेआरएसएसBJPमल्लिकार्जुन खड़गेसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?