लाइव न्यूज़ :

Exclusive Interview:PCC चीफ जीतू पटवारी, राहुल गांधी की न्याय यात्रा की MP में एंट्री से मजबूत होगी कांग्रेस

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: February 27, 2024 12:13 IST

Jitu Patwari Exclusive Interview- राहुल गांधी की न्याय यात्रा का MP में दिखेगा असर, भाजपा के अहंकारी विचार होंगे खत्म। बड़े नेता भी लड़ेंगे 2024 का चुनाव।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का दावा,29 में से 15 सीट पर कांग्रेस मजबूतराहुल गांधी की न्याय यात्रा का मकसद परेशान वर्ग को न्याय दिलाना हैराहुल गांधी की न्याय यात्रा से प्रदेश के बड़े हिस्से को किया जाएगा कवर

राहुल गांधी की न्याय यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और 5 दिन तक प्रदेश के बड़े हिस्से में यात्रा निकलेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राहुल गांधी की न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए जुटे हैं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा से लेकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने के दावों पर जीतू पटवारी ने लोकमत से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 15 सीटों पर जीतेगी। मजबूत 15 सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने अभी से काम करना शुरू कर दिया है।

 लोकमत से बातचीत में जीतू पटवारी ने कहा-राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कहा- मौजूदा समय में किसान, युवा, महिला,श्रमिक सब परेशान। महंगाई से आम आदमी की कमर टूटी। हर वर्ग न्याय मांग रहा। न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी की है न्याय यात्रा। राहुल गांधी के विपक्ष के मजबूत नेता की भूमिका में है। विपक्ष का दायित्व सरकार को जगाने का है। राहुल गांधी आम आदमी के दर्द को बांटने निकले है।

29 में से 15 सीट जीतेगी कांग्रेस 

मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 15 सीट पर जीत का किया दावा। 15 ऐसी सीट जहां कांग्रेस के जीतने की पूरी संभावना है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा में पार्टी का हर बड़ा नेता छोटा नेता नजर आएगा।

भाजपा पर बोला हमला 

बीजेपी पर बोला हमला- बीजेपी की सोच, भाषा अहंकार वाली। 2024 के चुनाव में भाजपा के अहंकारी विचार खत्म होंगे। भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप- क्राइम करने वालों को भाजपा सदस्यता दिलाती है क्राइम करने वाले ही भाजपा में हो रहे शामिल। 

कमलनाथ एपिसोड पर कहा-यह मीडिया को बुखार है। कमलनाथ कांग्रेस में रहेंगे। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में विनिंग कैंडिडेट को टिकट देने का प्लान बनाया है। युवाओं के साथ अनुभवी चेहरों को भी उतारा जाएगा।

 पार्टी के सीनियर नेताओं के चुनाव लड़ने से इंकार पर कहा-पार्टी फोरम में कहा गया है कि पार्टी के चुनाव लड़ने से इंकार कोई नेता नहीं करेगा। किस नेता को कहा पर उतरना है ये पार्टी तय करेगी।

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshकांग्रेसBJPVishnu Dutt Sharma
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो