लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस एक ही परिवार का उत्थान चाहती है : सिंधिया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 21:56 IST

Open in App

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश का उत्थान है, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का उत्थान चाहती है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि संसद के बीते सत्र में विपक्ष ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया और इस बारे में हम देश की जनता को बताएंगे। मां क्षिप्रा और देवी चामुंडा के दर्शन कर अपनी आशीर्वाद यात्रा शुरू करते हुए सिंधिया ने देवास में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संसद में उस दिन भी हंगामा किया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों से संसद का परिचय कराना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश की ही तरह मोदी का यह मंत्रिमंडल भी एक गुलदस्ते की तरह है। देश में पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को शामिल किया गया। इसमें अनुसूचित जाति के 12 सदस्यों, पिछड़ा वर्ग के 27 सदस्यों, अनुसूचित जनजाति के 8 सदस्यों को शामिल किया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जो महिलाओं, पिछड़ों, एससी/एसटी, गरीबों का विकास और प्रगति चाहती है। दूसरी तरफ विपक्ष है, जो गिरगिट की तरह रंग बदलता रहता है।’’ गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘भाजपा पूरे देश का उत्थान चाहती है और कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का उत्थान चाहती है। भाजपा और कांग्रेस में यही फर्क है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संसद के बीते सत्र में विपक्ष ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया। विपक्ष ने संसद नहीं चलने देने के लिए षडयंत्रपूर्वक प्रयास किए। देश की जनता के हित में संसद में जिन विषयों पर चर्चा होना थी, उनमें अड़चनें पैदा कीं। राज्यसभा में विपक्ष के लोग सभापति के पटल पर चढ़कर नाचे, नियमों की किताब उठाकर फेंक दी।’’ सिंधिया ने कहा, ‘‘विपक्षी दलों को उनके इस व्यवहार के लिए देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस और विपक्ष के लोगों से यह कहना चाहता हूं कि अगर वे यह सोचते हैं कि मोदी जी उनकी इस नाइंसाफी के आगे झुक जाएंगे, तो उन्हें इसका जवाब देश की जनता और भाजपा देगी।’’ सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह तय किया है कि केंद्र सरकार के सभी मंत्री देश के कोने-कोने में जाएंगे और जनता का आशीर्वाद लेकर विपक्ष की इस करतूत के बारे में जानकारी देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?