लाइव न्यूज़ :

जयराम रमेश ने कहा- मणिपुर की भौगोलिक स्थिति बदलने वाले किसी भी शांति समझौते का विरोध करेगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 4, 2019 12:42 IST

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ केन्द्र सरकार की ओर से नगा शांति वार्ता पर कोई पारदर्शिता नहीं है। मौजूदा नगा शांति वार्ता पर प्रगति की भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश ने कहा- मणिपुर की भौगोलिक स्थिति बदलने वाले किसी भी शांति समझौते का विरोध करेगी कांग्रेस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान केन्द्र ने ‘‘ किसी भी राज्य की भौगोलिक स्थिति में बदलाव किए बिना’’ असम, मिजोरम और त्रिपुरा के समझौतों पर हस्ताक्षर किया था।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम नरेश ने नगा शांति वार्ता में पारदर्शिता को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर सहित पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों की भौगोलिक स्थिति में बदलाव लाने वाले किसी भी शांति समझौते का कांग्रेस विरोध करगी। नगा शांति वार्ता के मद्देनजर मणिपुर की मौजूदा स्थिति का आकलन करने कांग्रेस का छह सदस्यीय शिष्टमंडल रविवार को यहां पहुंचा और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर लोगों और पार्टी नेताओं की राय जानी।

कांग्रेस भवन में रमेश ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ केन्द्र सरकार की ओर से नगा शांति वार्ता पर कोई पारदर्शिता नहीं है। मौजूदा नगा शांति वार्ता पर प्रगति की भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।’’

उन्होंने कहा कि मणिपुर सहित किसी भी पूर्वोत्तर राज्य की भौगोलिक स्थिति में बदलाव लाने वाले समझौते का कांग्रेस विरोध करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान केन्द्र ने ‘‘ किसी भी राज्य की भौगोलिक स्थिति में बदलाव किए बिना’’ असम, मिजोरम और त्रिपुरा के समझौतों पर हस्ताक्षर किया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ एआईसीसी महासचिव मुकुल वासनिक, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, सांसद मणिकम टैगोर, एआईसीसी सचिव रंजीत मुखर्जी और मोहम्मद अली खान भी यहां पहुंचे हैं।

टॅग्स :कांग्रेसमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?