लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने अडानी विवाद पर घेरा मोदी सरकार को, जयराम रमेश बोले- "सुप्रीम कोर्ट की नियुक्त विशेषज्ञ समिति सरकार के लिए 'क्लीन चिट' पैनल साबित होगी, जेपीसी के बिना नहीं बनेगी बात"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 22, 2023 17:30 IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अडानी विवाद में बुधवार को कहा कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ही इस विवाद में दूध का दूध और पानी का पानी कर सकती है क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति तो सरकार के लिए "क्लीन चिट" पैनल साबित होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने फिर अडानी विवाद पर घेरा नरेंद्र मोदी सरकार को कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वो इस विवाद में जेपीसी जांच की मांग पर अडिग हैअडानी विवाद में जेपीसी ही दूध का दूध और पानी का पानी कर सकती है

दिल्ली:नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अडानी विवाद पर संसद से सड़क तक विरोध कर रही देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बुधवार को पत्रकार वार्ता करके स्पष्ट कर दिया है कि वो इस विवाद में मोदी सरकार को कोई रियायत देने के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस संबंध में नियुक्त की गई विशेषज्ञ समिति से सरकार अडानी को 'क्लीन चिट' दिलाएगी, इस कारण कांग्रेस विवाद के सभी पहलुओं को देखते हुए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग पर अडिग है।

कांग्रेस की ओर से लगातार अडानी विवाद में सरकार को घेर रहे मीडिया सेल के प्रभारी और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को जोर देकर कहा कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ही अडानी विवाद में दूध का दूध और पानी का पानी कर सकती है क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति तो सरकार के लिए "क्लीन चिट" पैनल साबित होने वाली है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि मोदी सरकार चाहती है कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल अडानी विवाद में की जा रही जेपीसी की मांग को वापस ले लें और बदले में वह संसद में राहुल गांधी से माफी मामले की मांग को वापस ले लेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी या कांग्रेस की ओर से माफी मांगने का कोई सवाल नहीं है और न ही पार्टी अडानी विवाद पर जेपीसी की मांग से कोई समझौता करने जा रही है।

रमेश ने कांग्रेस द्वारा 'हम अडानी के हैं कौन' के तहत पूछे गए सवालों की संख्या 100 तक पहुंचाने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अडानी मुद्दे के संबंध में 5 फरवरी से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 99 सवाल किए थे।

उन्होंने कहा, "हम 100वें और अंतिम प्रश्न के साथ 'हम अडानी के हैं कौन' की श्रृंखला समाप्त करते हुए सरकार से यह जानना ताहते हैं कि क्या आप अपने विवादों से निकलने के लिए कब तक जांच एजेंसियों की विशाल सेना का सहारा लेंगे।"

जयराम रमेश ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि दुर्भाग्य से 2 मार्च को अडानी विवाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति के पास इन एजेंसियों पर कोई औपचारिक अधिकार नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "आपने जांच एजेंसियों को विपक्षी दलों, नागरिक समाज और स्वतंत्र व्यवसायों के खिलाफ उकसावे भरे एक्शन लेने में कभी कोई संकोच नहीं किया। अब हम आपसे अपील करते हैं कि कुछ तो शर्म करिये उनका उपयोग करने में। आप जिस तरह से भ्रष्टाचार के नाम पर बेशर्म तरीके से जांच करवा रहे हैं, सारा देश उसे देख रहा है।"

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा, "विपक्ष अडानी विवाद में सुप्रीम कोर्ट से निष्पक्ष जांच की प्रार्थना कर रहा है लेकिन सवाल उठता है कि सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञ समिति जांच करे कैसे क्योंकि जांच एजेंसियों पर अधिकार क्षेत्र उनके पास नहीं है। इस कारण सरकार की सीधी मंशा है कि वो क्रोनिज्म और राजनीतिक हस्तक्षेप के जरिये लगातार अपने  मित्रों को 'समृद्ध' करे।"

जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस के अंत में जोर देकर कहा कि इन सभी पहलूओं को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट है कि अडानी विवाद की जांच केवल और केवल संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से ही करना उचित होगा क्योंकि इससे पहले भी कांग्रेस और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें अतीत में शेयर बाजार के हेरफेर के सभी विवादों में जेपीसी जांच करने पर सहमत हुई हैं।

टॅग्स :Jairam RameshCongressनरेंद्र मोदीराहुल गांधीBJPRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप