लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने पंचायत चुनाव परिणामों को उत्साहजनक बताया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 21:14 IST

Open in App

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य के छह जिलों में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनाव के परिणामों को उत्साहजनक बताते हुए शनिवार को कहा कि ये परिणाम मुख्य विपक्षी दल भाजपा के लिए झटका हैं।उल्लेखनीय है कि राज्य के छह जिलों जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही के 200 जिला परिषद सदस्य, 1564 पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन चरणों में हुए मतदान के परिणाम शनिवार को जारी किए गए।डोटासरा ने कहा, ‘'छह जिलों के पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ चुनाव जीती है। पंचायत समितियों के 1562 वार्डों में से कांग्रेस के 670 उम्मीदवार विजयी रहे तथा भरतपुर में रणनीति के तहत बिना सिम्बल के 171 प्रत्याशी जो कांग्रेस विचारधारा के निर्दलीय चुनाव लडक़र विजयी रहे हैं।'’उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस पार्टी के लिये उत्साहजनक तथा संतोषप्रद हैं। उन्होंने कहा कि 78 पंचायत समितियों के लिये सम्पन्न हुए चुनावों में 60 पंचायत समितियों में कांग्रेस पार्टी के प्रधान बनेंगे तथा भाजपा केवल 14 पंचायत समितियों में बमुश्किल बहुमत प्राप्त कर सकी है।उन्होंने कहा कि छह जिलों में हुए चुनावों में से पांच जिलों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले भाजपा नेताओं के लिये यह चुनाव भयंकर झटका है जिससे उनका उबर पाना सम्भव नहीं लगता है।डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की जनता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ढाई वर्ष के कार्यकाल, जनता के बीच कांग्रेस संगठन द्वारा किये गये कार्य पर मोहर लगाकर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजस्थान के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी तथा दोगुने उत्साह के साथ आम जनता के हितों के लिये कांग्रेसजन कार्य करेंगे।वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, '‘ इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन व्यक्त करने के लिए जनता जनार्दन का हृदय से आभार और कार्यकर्ताओं को परिश्रम के लिए साधुवाद। जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनावों में विजयी होने वाले प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।'’पंचायत समिति चुनाव में 40 से अधिक सीट जीतने वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय संयोजक सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इन पंचायती राज चुनावों में आरएलपी के पक्ष में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘'आरएलपी राजस्थान में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है और इस आगाज को अंजाम तक ले जाने में आप सबके सहयोग की जरूरत है इसलिये लोकहित के कार्य करते रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?