लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने पंचायत चुनाव परिणामों को उत्साहजनक बताया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 23:29 IST

Open in App

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य के छह जिलों में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनाव के परिणामों को उत्साहजनक बताते हुए शनिवार को कहा कि ये परिणाम मुख्य विपक्षी दल भाजपा के लिए झटका हैं। वहीं भाजपा ने चुनाव परिणामों को कुल मिलाकर सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ ‘जनादेश’ बताया है। उल्लेखनीय है कि राज्य के छह जिलों जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही के 200 जिला परिषद सदस्यों, 1564 पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन चरणों में हुए मतदान के परिणाम शनिवार को जारी किए गए। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने पंचायत समिति सदस्यों की 670 सीटों पर व भाजपा ने 551 सीटों पर जीत दर्ज की। छह जिलों में 78 पंचायत समितियों में कुल 1564 सीटों में से 1562 सीटों पर परिणाम घोषित किए गए हैं। परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डोटासरा ने कहा, ‘'छह जिलों के पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ चुनाव जीती है। पंचायत समितियों के 1562 वार्डों में से कांग्रेस के 670 उम्मीदवार विजयी रहे तथा भरतपुर में “रणनीति के तहत” पार्टी के चुनाव चिन्ह के बिना 171 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़कर विजयी रहे हैं। वह कांग्रेस विचारधारा के हैं।’’ उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिये उत्साहजनक तथा संतोषप्रद हैं। उन्होंने कहा कि 78 पंचायत समितियों के लिये सम्पन्न हुए चुनावों में 60 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनेंगे तथा भाजपा केवल 14 पंचायत समितियों में बमुश्किल बहुमत प्राप्त कर सकी है। उन्होंने कहा कि छह जिलों में हुए चुनावों में से पांच जिलों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले भाजपा नेताओं के लिये यह चुनाव भयंकर झटका हैं जिससे उनका उबर पाना सम्भव नहीं लगता है। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की जनता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ढाई वर्ष के कार्यकाल, जनता के बीच कांग्रेस संगठन द्वारा किये गये कार्यों पर मोहर लगाकर पार्टी को विजयी बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजस्थान के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी तथा दोगुने उत्साह के साथ आम जनता के हितों के लिये कांग्रेसजन कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और सभी विजयी प्रत्याशियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने इन चुनावों में अच्छे प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा व पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया,'‘राजस्थान से अच्छी खबर! छह में से पांच जिला पंचायत चुनावों में, कांग्रेस का बोर्ड बनने की संभावना। पंचायत समिति में हमें मिले 18,37,388 वोट- भाजपा को 1 लाख, आठ हजार वोटों से हराया।” वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि भाजपा, अन्य दलों व निर्दलीयों का प्रतिशत मिलायेंगे तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ ही जनादेश है। उन्होंने एक बयान में कहा,“राजस्थान में अब तक जो परंपरा रही उसमें पंचायतीराज चुनाव में सत्ताधारी दल को एकतरफा बहुमत मिलता रहा है, उसे भाजपा के कार्यकर्ता अपने अथक परिश्रम से रोकने में कामयाब रहे।'“ पूनियां के अनुसार, जिस ढंग से कांग्रेस इन नतीजों को प्रचारित कर रही है, वो बहुत बड़ी जीत नहीं है, ना यह भाजपा की हार है। उन्होंने कहा,' किसानों और युवाओं ने कर्जा माफी व लंबित भर्तियों को लेकर वादाखिलाफी करने वाली गहलोत सरकार को सबक सिखाया है।' भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के बावजूद भाजपा के लिए नतीजे निराशाजनक नहीं हैं। उन्होंने कहा,'भाजपा को और मेहनत करने की ज़रूरत है जो हम मिलकर करेंगे।' पंचायत समिति चुनाव में 40 से अधिक सीटें जीतने वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय संयोजक व सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इन पंचायती राज चुनावों में उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष