लाइव न्यूज़ :

पिछली सरकार ने जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटा?, सीएम  योगी आदित्यनाथ ने कहा-धर्म समाज में एकजुटता की शक्ति हो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2026 13:07 IST

अच्छी सड़कें बनीं, रेलवे संपर्क का विस्तार हुआ और हवाई अड्डे, मेट्रो सेवाएं, चिकित्सा संस्थान व इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे क्षेत्रों में स्थापित किए गए जहां पहले इनकी कमी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक प्रमुख वैश्विक शक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है।मौजूदा शासन में यह सुनिश्चित किया गया कि कल्याणकारी योजनाएं बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंचें।राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दशकों पहले बन सकता था।

जयपुर:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि धर्म समाज में एकजुटता की शक्ति होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक प्रमुख वैश्विक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है। योगी ने जालोर के सिरे मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जाति व्यवस्था समाज को संगठित करने के लिए है लेकिन जातिवाद सामाजिक ढांचे को कमजोर करता है और राष्ट्र को विभाजित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने में विश्वास करती थीं, जिससे देश कमजोर हुआ और कश्मीर अशांति, नक्सलवाद, भाषाई विवाद व जातीय संघर्ष जैसी समस्याएं उत्पन्न हुईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक प्रमुख वैश्विक शक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व ने देश को एकजुट किया है और कश्मीर व नक्सलवाद जैसी समस्याओं का समाधान करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। योगी ने कहा कि साथ ही मौजूदा शासन में यह सुनिश्चित किया गया कि कल्याणकारी योजनाएं बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंचें।

उन्होंने कहा कि सरकार ने देशभर में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया है, जहां पहले सड़कें नहीं थीं, वहां अच्छी सड़कें बनीं, रेलवे संपर्क का विस्तार हुआ और हवाई अड्डे, मेट्रो सेवाएं, चिकित्सा संस्थान व इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे क्षेत्रों में स्थापित किए गए जहां पहले इनकी कमी थी।

योगी ने पूर्व की केंद्र सरकारों को निशाना बनाते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने भारत की आध्यात्मिक परंपराओं को पिछड़ा समझा जबकि वर्तमान नेतृत्व ने यह मान्यता दी कि देश का विश्वास सनातन धर्म से गहरे रूप से जुड़ा है और समाज आस्था के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दशकों पहले बन सकता था।

लेकिन पिछली सरकारों ने कोई कदम नहीं उठाया और राम मंदिर अब भव्य रूप से निर्माणाधीन है, जो संकल्प और एकता का प्रतीक है। योगी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास का भी उल्लेख किया और कहा कि पहले एक समय में केवल सीमित संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकते थे लेकिन अब हजारों लोग एक साथ दर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने मथुरा व वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों पर भी सुधार कार्यों का जिक्र किया और कहा कि भारत का आत्मबल ऋषि-मुनियों की साधनाओं, योद्धाओं की वीरता, किसानों की मेहनत और श्रमिकों के श्रम से मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री ने दहेज, बहुपत्नी प्रथा व बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया और राष्ट्र की प्रगति के लिए सभी से ईमानदारी से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत ने विदेशी आक्रमणकारियों के हमलों को सहा और आंतरिक विभाजनों के कारण ही वे सफल हुए।

टॅग्स :राजस्थानउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी