लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के भारत दौरे को लेकर मोदी सरकार पर कांग्रेस का हमला, सिर्फ तस्वीरें खिंचवाना कूटनीति नहीं

By भाषा | Updated: February 20, 2020 23:02 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अहमदाबाद में कार्यक्रम के बाद ट्रंप अपनी पत्नी के साथ आगरा जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आने वाले हैं। बतौर राष्ट्रपति यह ट्रंप की पहली भारत यात्रा होगी। हैदराबाद हाउस में मोदी और ट्रंप के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के समय गुजरात सरकार की ओर से 120 करोड़ रुपये खर्च करने संबंधी खबर को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि तस्वीरें खिंचवाना और इवेंट मैनेजमेंट की तरकीबें कूटनीति नहीं है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री, कृपया बताइए कि डोनाल्ड ट्रंप अभिनंदन समिति का प्रमुख कौन है? ट्रंप को कब आमंत्रित किया गया और यह आमंत्रण कब स्वीकार हुआ? राष्ट्रपति ट्रंप क्यों कह रहे हैं कि आपने उनके स्वागत के लिए 70 लाख लोगों की उपस्थिति वाले कार्यक्रम का वादा किया है?’’ उन्होंने यह भी पूछा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, फिर गुजरात सरकार उस तीन घंटे के कार्यक्रम के लिए 120 करोड़ रुपये क्यों खर्च कर रही है जिसका आयोजन अनाम निजी इकाई द्वारा किया जा रहा है?’’ ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आने वाले हैं। बतौर राष्ट्रपति यह ट्रंप की पहली भारत यात्रा होगी। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अहमदाबाद में कार्यक्रम के बाद ट्रंप अपनी पत्नी के साथ आगरा जाएंगे जहां वे ताजमहल में लगभग एक घंटा रुकेंगे। इसके बाद ट्रंप दिल्ली रवाना होंगे।

इसके अगले दिन 25 फरवरी की सुबह ट्रंप और उनकी पत्नी का राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया जाएगा । वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट जाएंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में मोदी और ट्रंप के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां