लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए पृथ्वीराज चव्हाण की अध्यक्षता में बनायी स्क्रीनिंग कमेटी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के वास्ते सोमवार को एक स्क्रीनिंग कमेटी बनायी एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को उसका अध्यक्ष नियुक्त किया।

चव्हाण कांग्रेस नेताओं के ‘ग्रुप 23’ का हिस्सा हैं जिसने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन में आमूल-चूल बदलाव एवं हर पद के लिए निर्वाचन की मांग की थी।

पार्टी के बयान में कहा गया, ‘‘ कांग्रेस अध्यक्ष ने असम के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पृथ्वीराज चव्हाण के नेतृत्व में तत्काल प्रभाव से स्क्रीनिंग कमेटी बनायी है जिसमें कमलेश्वर पटेल एवं दीपिका पांडे सदस्य बनाये गये हैं।’’

समिति में अन्य सदस्य पदेन हैं। वे असम के पार्टी मामलों के प्रभारी कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा , विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया, कांग्रेस सचिव अनिरूद्ध, पृथ्वीराज प्रभाकर साठे और विकास उपाध्याय हैं।

कमेटी विधानसभा चुनाव के वास्ते उम्मीदवारों की छंटनी करके केंद्रीय चुनाव समिति के पास अपनी सिफारिश भेजेगी। गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति पार्टी उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला करेगी।

असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को तीन चरणों में चुनाव होंगे। मतगणना दो मई को होगी।

कांग्रेस इस पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता में वापसी की आस में है। वर्ष 2016 में भाजपा द्वारा बेदखल किये जाने से पहले वह 15 सालों तक राज्य में सत्तारूढ़ थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम