लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के विधायक ने एक्जिट पोल पर दिया विवादित बयान, पार्टी ने भेजा कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: May 22, 2019 03:09 IST

 कर्नाटक में विधायक आर रोशन बेग ने एक्जिट पोल में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिये कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी के ‘‘खराब प्रदर्शन’’ के लिये सिद्धारमैया का ‘‘घमंड’’ और राव की ‘‘अपरिपक्वता’’ जिम्मेदार है।

Open in App
ठळक मुद्देबेग के बेटे रुमान बेग ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। नोटिस में कहा गया है कि बेग के बयानों को ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधि’’ के रूप में काफी गंभीरता से लिया जा रहा है।

कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक में विधायक आर रोशन बेग को पार्टी नेताओं के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में मंगलवार को नोटिस भेजा है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और राज्य इकाई के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव के खिलाफ बेग की टिप्पणी पर कड़ा रुख दिखाया है।

नोटिस में कहा गया है कि बेग के बयानों को ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधि’’ के रूप में काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। बेग से एक सप्ताह के भीतर यह बताने के लिये कहा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। राज्य कांग्रेस के महासचिव वी वाई घोरपड़े द्वारा हस्ताक्षर किये गए नोटिस में कहा गया है, ‘‘जवाब नहीं देने पर आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।’’

गौरतलब है कि रोशन बेग ने एक्जिट पोल में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिये कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी के ‘‘खराब प्रदर्शन’’ के लिये सिद्धारमैया का ‘‘घमंड’’ और राव की ‘‘अपरिपक्वता’’ जिम्मेदार है।

उन्होंने राज्य में पार्टी मामलों के प्रभारी वेणुगोपाल को भी ‘‘मसखरा’’ कहा था। बेग ने सिद्धारमैया पर मुख्यमंत्री रहते हुए लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा देने की कोशिश कर हिंदू समाज को ‘‘बांटने’’ का भी आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि (लोकसभा चुनावों में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए की संभावित जीत के मद्देनजर) मुस्लिमों को ‘‘समझौता’’ कर लेना चाहिए और ‘‘मवेशियों’’ जैसी जिंदगी नहीं जीना चाहिए।

इस बीच, बेग के बेटे रुमान बेग ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने एक ऐसा विमर्श तैयार किया है कि यदि अल्पसंख्यकों ने भाजपा को वोट देने का फैसला किया तो उन्हें खुद को कसूरवार मानना चाहिए। लेकिन असल में कांग्रेस नेतृत्व अल्पसंख्यक वोट बैंक को सुरक्षा कुशन के तौर पर इस्तेमाल करता है।’’ बाद में एक ट्वीट कर बेग ने कहा, ‘‘मुझे कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से भेजा गया एक नोटिस मिला है। मैं इसे पढ़ने की जहमत भी नहीं उठाने वाला, क्योंकि इसे उन्हीं लोगों के आदेश से भेजा गया है जिनकी अक्षमताओं को मैंने उजागर किया था।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसएग्जिट पोल्सलोकसभा चुनावकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया