लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा-पेट्रोल-डीजल पर मुनाफा जनता के साथ साझा करे सरकार

By भाषा | Updated: April 6, 2020 15:23 IST

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह दावा भी किया कि पिछले छह वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार को पेट्रोल एवं डीजल के जरिये 20 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आज कच्चे तेल की कीमत 23 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।सिंघवी ने कहा, ''आज पेट्रोल की कीमत 70 रुपये से अधिक और डीजल की कीमत करीब 65 रुपये है।

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि कोरोना संकट के दौरान जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल एवं डीजल पर कमाए मुनाफे का एक हिस्सा जनता के साथ साझा करना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह दावा भी किया कि पिछले छह वर्षों में सरकार को पेट्रोल एवं डीजल के जरिये 20 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ''आज कच्चे तेल की कीमत 23 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। अगर छह वर्षों में कीमत में गिरावट और उत्पाद शुल्क का मिलाकर हिसाब लगाया जाए तो सरकार को कुल 20 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।'' सिंघवी ने कहा, ''आज पेट्रोल की कीमत 70 रुपये से अधिक और डीजल की कीमत करीब 65 रुपये है।

यह किस प्रकार का लगान है? अंग्रेजों ने भी अकाल के समय लगान नहीं ली थी।" उन्होंने कहा, ''यह पेट्रोल और डीजल पर मुनाफा कमाने का समय नहीं, बल्कि जनता के साथ मुनाफा साझा करने और उनका ख्याल रखने का है।" सिंघवी ने कहा कि सरकार को इस मुनाफे का एक हिस्सा आमजन के साथ साझा करना चाहिए। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप