लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस का राजघाट पर 'सत्‍याग्रह', खड़गे-वेणुगोपाल के साथ प्रियंका गांधी ने भी लिया हिस्सा

By आजाद खान | Updated: March 26, 2023 11:40 IST

इस 'सत्‍याग्रह' में हिस्सा लेने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रही है। उनके अनुसार, राहुल गांधी देश और जनता के लिए लड़ रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी के अयोग्य ठहराने के विरोध में आज राजघाट पर 'सत्‍याग्रह' हो रहा है।ऐसे में 'सत्‍याग्रह' में शामिल होने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह आरोप लगाया था कि भाजपा राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रही है। इस 'सत्‍याग्रह'में पार्टी के कई और बड़े-बड़े नेताओं ने भी हिस्सा लिया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता जाने को लेकर इसके विरोध आज पार्टी एकदिवसीय सत्याग्रह कर रही है। इसके लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा राजघाट पहुंच गई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्हें कार से राजघाट पहुंचते हुए देखा गया है। 

 इस एकदिवसीय सत्याग्रह में हिस्सा लेने से पहले इस पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि भाजपा राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रही है। वे देश और जनता के लिए लड़ रहे है और हम लोग रुकने वाले नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि इस कारण आज हम गांधी स्मारक जा रहे है और वहां सत्याग्रह करेंगे। इस मामले में पार्टी की अगर माने तो इस तरह के ‘संकल्प सत्याग्रह’ महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष आज सभी प्रांतों एवं जिलों में आयोजित होगा।

पूरे देश के सभी प्रांतों एवं जिलों आयोजित होगा ‘संकल्प सत्याग्रह’

आपको बता दें कि राहुल गांधी की सदस्यता जाने को लेकर कांग्रेस आज राजघाट पर एकदिवसीय सत्याग्रह कर रही है। इस एकदिवसीय सत्याग्रह में पार्टी के कई बड़े नेता भी शामिल है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के कई अन्य नेता दिल्ली के राजघाट पर आयोजित ‘संकल्प सत्याग्रह’ में हिस्सा लिया है। 

इस मामले में पार्टी ने कहा है कि वे राहुल गांधी के समर्थन और उनके प्रति एकजुटता को दिखाते हुए इस तरह के ‘संकल्प सत्याग्रह’ देश के सभी प्रांतों एवं जिलों में आयोजित किया जाएगा। यह ‘संकल्प सत्याग्रह’ महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने होगा और इसमें पार्टी के हर प्रांत से अलग-अलग नेता इसमें शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि यह 'सत्‍याग्रह' सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम को पांच बजे खत्म हो जाएगा। 

‘‘मोदी उपनाम’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल को हुई है सजा

बता दें कि केरल की वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल जेल की सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनका अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत ने यह फैसला ‘‘मोदी उपनाम’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर दिया था।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :राहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"