लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव के लिए जारी की प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया, राहुल, खड़गे और प्रियंका सहित कई दिग्गज करेंगे प्रचार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 22, 2022 22:37 IST

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित 40 वरिष्ठ नेताओं की लिस्ट जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कीलिस्ट में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित 40 अन्य नेताओं का नाम है कांग्रेस के यह नेता हिमाचल के लिए तैयार घोषणा पत्र जनता के बीच में पहुंचाने का कार्य करेंगे

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रचार की कामन जिनके हाथों में रहेगी उनमें कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट न जारी से पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने धर्मशाला में राहुल गांधी पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बहाने जबरदस्त हमला बोला था और आरोप लगाया था कि राहुल गांधी हिमाचल के चुनाव में पहले ही कांग्रेस के हार को स्वीकार तक चुके हैं। इसलिए वो विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार करने की बजाय केरल और कर्नाटक की यात्रा कर रहे हैं।

लेकिन कांग्रेस ने संबित पात्रा के हमले का जवाब देते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करके भाजपा को जवाब दे दिया है।

जानकारी के मुताबिक हिमाचल के चुनाव प्रचार में कांग्रेस की ओर से पार्टी की महासचिव और वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित हिमाचल प्रदेश के रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा सहित कुल 40 नेताओं की एक टीम तैयार की है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के यह नेता पार्टी की नीतियों और राज्य के लिए जारी घोषणा पत्र को जनता के बीच में पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं आज दिन में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा था, "एक मां-बेटे की जोड़ दिल्ली में और एक मां-बेटे (प्रतिभा सिंह-विक्रमादित्य सिंह) की जोड़ हिमाचल में जमानत पर हैं। मां-बेटे का नेतृत्व कांग्रेस में कोई स्वीकार नहीं कर रहा है और यही हाल हिमाचल प्रदेश में भी है।"

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा, "यहां भी कई कार्यकारी अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है क्योंकि मां-बेटे का नेतृत्व काम नहीं कर रहा है। उन्हीं कार्यकारी अध्यक्षों में कुछ पीएम मोदी के प्रशंसक भी निकले। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।"

इसके साथ ही पात्रा ने यह भी कहा कि जिस तरह से दिल्ली में कांग्रेस तार-तार हो चुकी है, ठीक वैसी ही स्थिति ही उसकी यहां पर भी है। उनके लिए परिवार ही पार्टी है, जबकि हमारे लिए तो पार्टी ही परिवार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस को दहाई का अंक भी नहीं पार करने देगी और पूर्व बहुमत के साथ फिर से राज्य में सरकार बनायेगी।

टॅग्स :कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेसोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीBJPसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए