लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं की सूची जारी कर कैलाश विजयवर्गीय से पूछा, बताएं देशभक्त हैं या माफिया?, जानें किन-किन नेताओं के हैं नाम

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 8, 2020 01:09 IST

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पहले तो ये बताएं कि आप माफियाओं के नेता हैं या भाजपा? पेंशन और सुगनी देवी घोटाले जैसे बड़े-बड़े घोटालों में शामिल व्यक्ति अगर भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए, तो साफ है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है।

Open in App
ठळक मुद्देसलूजा ने कैलाश विजयवर्गीय को कुछ घोटालों की सूची भेज पूछा कि आपके मंत्री व महापौर कार्यकाल के दौरान यह घोटाले हुए है, आप बताएं कि इन घोटालों में किसकी भूमिका है? कैलाश विजयवर्गीय बताएं युवराज उस्ताद कौन है, किसका समर्थक है, किसके साथ सार्वजनिक होर्डिंग-पोस्टर पर नजर आता है? यह देशभक्त है या माफिया?

मध्यप्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयर्गीय के बयान को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है. कांग्रेस नेताओं ने विजयवर्गीय के खिलाफ मोर्चा खोला और एक सूची जारी कर पूछा कि वे बताएं की ये देशभक्त है या फिर माफिया?

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए सरकार द्वारा की जा रही माफिया के खिलाफ कार्रवाई का विरोध करने का मामला तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस ने अब विजयर्गीय के लिखाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से एक सूची जारी कर पूछा कि वे बताये कि यह सब कौन है, देशभक्त है या माफिया और आपसे इनके क्या संबंध है? साथ ही पूछा कि यह जेल यात्रा पर पर बार-बार क्यों भेजे जाते है, धार्मिक यात्रा पर क्यों नहीं? साथ ही कुछ घोटालों की भी सूची जारी कर उनसे पूछा है कि वे बताये कि उनके मंत्री व महापौर कार्यकाल में हुए इन घोटालों में किसकी भूमिका थी? इसके असली कर्ताधर्ता कौन है?

कैलाश विजयवर्गीय से पूछे सवाल

* कैलाश विजयवर्गीय बताएं युवराज उस्ताद कौन है, किसका समर्थक है, किसके साथ सार्वजनिक होर्डिंग-पोस्टर पर नजर आता है? यह देशभक्त है या माफिया?

* हेमंत यादव कौन है, किसका समर्थक है, किसके साथ होर्डिंग-पोस्टर पर नजर आता है? यह देशभक्त है या माफिया?

* मुन्ना डाक्टर कौन है, किसका समर्थक है? यह क्या देशभक्त है?

* जीतू यादव कौन है, किसका समर्थक है, किसके साथ सार्वजनिक होर्डिंग-पोस्टर पर नजर आता है? देशभक्त है या माफिया?

* ताई सहित खुद भाजपा के ही कई नेता अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओ को किसको माफियाओ का संरक्षक बताते है? वेसे तो सूची काफी लंबी है लेकिन विजयवर्गीय इसका ही जवाब दे दें?

घोटालों की भेजी सूची

सलूजा ने कैलाश विजयवर्गीय को कुछ घोटालों की सूची भेज पूछा कि आपके मंत्री व महापौर कार्यकाल के दौरान यह घोटाले हुए है, आप बताएं कि इन घोटालों में किसकी भूमिका है? इनमें पेंशन घोटाला, सिंहस्थ घोटाला, नवरतन बाग घोटाला, पाइप घोटाला, नलकूप खनन घोटाला, प्लास्टिक पेड घोटाला, ड्रिप घोटाला. घोटालों की सूची भेजते हुए सलूजा ने कहा है कि वैसे तो घोटालों की सूची भी काफी लंबी है, लेकिन विजयवर्गीय सिर्फ इन्ही के जवाब दे दें? वे बताएं कि यह घोटाले किस समय के हैं, किसके कार्यकाल में हुए है और इन घोटालों का कर्ताधर्ता कौन है और इसके दोषियों को कहां जाना चाहिए जेल यात्रा पर या धार्मिक यात्रा पर?

पहले भी हमने सबक सिखाया था आगे भी सीखाएंगे-शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पहले तो ये बताएं कि आप माफियाओं के नेता हैं या भाजपा? पेंशन और सुगनी देवी घोटाले जैसे बड़े-बड़े घोटालों में शामिल व्यक्ति अगर भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए, तो साफ है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है, माफियाओं पर कार्रवाई चलती रहेगी. भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी बड़े नेता अपने आप को बड़ा बनाने की होड़ में लगे हैं. भाजपा की अंदरूनी प्रतिद्वंद्विता सभी बड़े नेताओं को सक्रिय रहने के लिए बाध्य कर रही है. नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, शिवराज सिंह चौहान की विचलन और कैलाश विजयवर्गीय की अशोभनीय भाषा बताती है कि पार्टी में अंदरूनी चल रही है. पहले भी हमने भाजपा को सबक सिखाया है और आगे भी सबक सिखाया जाएगा.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे