कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने नहीं की इस्तीफे की पेशकश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 25, 2019 01:36 PM2019-05-25T13:36:14+5:302019-05-25T14:20:21+5:30

सुबह 11 बजे कांग्रेस मुख्यालय में सीडब्ल्यूसी की बैठक शुरू हुई है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह, पी चिंदबरम, शील दीक्षित समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।  

Congress’ Randeep Singh Surjewala clarifies reports of Congress President offering his resignation are incorrect. CWC meeting going on. | कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने नहीं की इस्तीफे की पेशकश

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के कारणों पर चर्चा हुई।

Highlights कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटें मिली हैं।

लोकसभा चुनाव में करारी हार के कारणों पर मंथन करने के लिए कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शनिवार को आरंभ हो गई। ऐसी खबरें आई कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बैठक में अपने इस्तीफे की पेशकश की। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश की खबरों को खारीज किया है।



 

सुबह 11 बजे कांग्रेस मुख्यालय में सीडब्ल्यूसी की बैठक शुरू हुई है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह, पी चिंदबरम, शील दीक्षित समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।  बैठक के बारे में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘सीडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्य रूप से हार के कारणों पर विचार किया जाएगा। इस बारे में भी चर्चा होगी कि पार्टी को किस तरह से मजबूत किया जा सकता है।’’

गौरतलब है कि कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। वह 52 सीटों पर सिमट गई है। 2014 के चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली पार्टी को इस बार बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

Web Title: Congress’ Randeep Singh Surjewala clarifies reports of Congress President offering his resignation are incorrect. CWC meeting going on.