लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में राहुल गांधी के करीबियों को तोड़ने में ज्योतिरादित्य सिंधिया निभा रहे हैं मुख्य भूमिका, सचिन पायलट पर नजर

By शीलेष शर्मा | Updated: June 9, 2021 15:03 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और युवा कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए इसे एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में प्रसाद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर जितिन प्रसाद भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। जितिन प्रसाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे जितेंद्र प्रसाद के पुत्र हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद अब राजस्थान की बारी है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार मोदी -शाह की जोड़ी कांग्रेस में तोड़ -फोड़ के लिये कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुये ज्योतरादित्य सिंधिया का उपयोग कर रही है। 

सूत्रों ने दावा किया कि जितिन प्रसाद के बाद सिंधिया को सचिन पायलट को तोड़ने के काम पर लगाया गया है, ताकि गहलोत सरकार को उत्तर प्रदेश चुनाव से पूर्व गिराया जा सके। जितिन प्रसाद को भाजपा में शामिल कराने की पटकथा बंगाल चुनाव के दौरान लिख ली गयी थी, जब जितिन प्रसाद बंगाल के प्रभारी रहते हुये चुनाव के दौरान भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय से मिले थे।

सूत्रों ने बताया कि इस मुलाक़ात के पीछे भी ज्योतरादित्य सिंधिया की भूमिका थी। राहुल के करीबियों को तोड़ने के काम में जुटे सिंधिया ने राहुल के करीबी राजस्थान के नेता को भी भाजपा में शामिल होने के लिये उकसाया था लेकिन इस नेता ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया तथा इसकी पूरी जानकारी राहुल को दे दी।

कांग्रेस सूत्रों से मिली खबरों में कहा गया है कि सिंधिया के निशाने पर अब सचिन पायलट हैं, जिनसे वह लगातार बात कर रहे हैं, लेकिन विधायकों का गणित पायलट के पास न होने के कारण सिंधिया की तोड़ -फोड़ की योजना लटकी हुयी है। भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने भी अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सूत्रों का कहना था कि वसुंधरा सचिन को भाजपा में ला कर अपनी सियासत को कोई खतरा पैदा नहीं करना चाहतीं। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीअमित शाहपीयूष गोयलज्योतिरादित्य सिंधियाउत्तर प्रदेशराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर