लाइव न्यूज़ :

अजय माकन ने मोदी सरकार पर लगाया लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप, जानें और क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2023 18:06 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा से "समझौता" करने, चुनावी लाभ के लिए "घृणा की राजनीति" करने और संवैधानिक मूल्यों तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को "कमजोर" करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देअजय माकन ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर कांग्रेस के पास नौ सवाल हैं और हम उनकी प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं।कांग्रेस ने पूछा कि सार्वजनिक संपत्ति मोदी के दोस्तों को क्यों बेची जा रही है, जबकि आर्थिक असमानताएं बढ़ रही हैं?कांग्रेस ने कहा कि सत्तारूढ़ दल "जानबूझकर चुनावी लाभ के लिए नफरत की राजनीति कर रहा है।"

गुवाहाटी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा से "समझौता" करने, चुनावी लाभ के लिए "घृणा की राजनीति" करने और संवैधानिक मूल्यों तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को "कमजोर" करने का आरोप लगाया। 

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा था कि वह पिछले नौ साल में केंद्र सरकार की "विफलताओं" को उजागर करने के लिए अगले कुछ दिन में 35 शहरों में 'नौ साल, नौ सवाल' शीर्षक से संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी। 

माकन ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर कांग्रेस के पास नौ सवाल हैं और हम उनकी प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं। हम जानते हैं कि वे बेरोजगारी, महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते बल्कि गैरजरूरी मामलों के जरिए ध्यान भटकाने की कोशिश करेंगे।" कांग्रेस ने पूछा, "सार्वजनिक संपत्ति मोदी के दोस्तों को क्यों बेची जा रही है, जबकि आर्थिक असमानताएं बढ़ रही हैं?" 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में "बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार" व्याप्त है, और भाजपा विपक्षी दलों के खिलाफ "बदले की राजनीति" कर रही है तथा संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक संस्थानों को "कमजोर" कर रही है। 

कांग्रेस ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा से "समझौता" करने और भारतीय क्षेत्र को चीन के लिए "छोड़ने" का भी आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि सत्तारूढ़ दल "जानबूझकर चुनावी लाभ के लिए नफरत की राजनीति कर रहा है।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अजय माकनकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?