लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस के बुजुर्ग नेताओं में सत्ता मोह पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती', बोले पप्पू यादव- कांग्रेस में दो मॉडल...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2022 14:23 IST

पिछले दिनों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्पष्ट किया कि वह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेगें। लेकिन राज्य में उपजे सियासी संकट के कारण वह इस रेस से बाहर हो सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस में दो मॉडल है, एक दिग्विजय सिंह का और दूसरा अमरिंदर सिंह का।पप्पू यादव का ये ट्वीट तब आया है जब कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने संकेत दिए हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस में अध्यक्ष पद की दौड़ तेज होने के बीच जन अधिकार पार्टी के मुखिया राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। पप्पू यादव ने ताजा ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के बुजुर्ग नेताओं में सत्ता मोह है। यही नहीं पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस में दो मॉडल है, एक दिग्विजय सिंह का और दूसरा अमरिंदर सिंह का।

पप्पू यादव ने ट्वीट में लिखा- कांग्रेस के बुजुर्ग नेताओं में सत्ता मोह पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस में दो मॉडल है। एक दिग्विजय सिंह का है, 2003 में चुनावी हार पर उन्होंने 56 वर्ष की आयु में 10 साल तक कोई संसदीय पद न लेने का प्रण किया, निभाया! दूसरा अमरिंदर सिंह हैं- 79 साल के उम्र में BJP में गये!

पप्पू यादव का ये ट्वीट तब आया है जब कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने संकेत दिए हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष बनने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन अब एक न्यूज चैनल से बात करते हुए इस बात के संकेत दिए हैं कि वह भी इस रेस में शामिल हो सकते हैं।

दिग्विजय सिंह ने आजतक से बातचीत में कहा कि मेरे कई दोस्त मुझसे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। लेकिन 30 सितंबर तक इंतजार कीजिए, चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम की खूब चर्चा थी। लेकिन राज्य में उपजे सियासी संकट के कारण वह इस रेस से बाहर हो सकते हैं। दिग्विजय और अशोक गहलोत के अलावा  मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल जैसों के नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहे हैं।

पिछले दिनों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्पष्ट किया कि वह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेगें। दो दशकों के अंतराल के बाद पार्टी के शीर्ष पद के लिए चुनाव की स्थिति दिखाई दे रही है, गहलोत और पार्टी के नेता शशि थरूर चुनाव में आमने-सामने हो सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ, और दिग्विजय सिंह सहित मुकुल वासनिक एवं पृथ्वीराज चव्हाण के नाम भी संभावित दावेदार के तौर पर चर्चा में थे लेकिन उनमें से कई ने शीर्ष पद के लिए दौड़ से इनकार किया है।

टॅग्स :पप्पू यादवकांग्रेसदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी