लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव के नतीजे आने से पहले कांग्रेस का 'प्लान-बी' तैयार, स्पष्ट बहुमत ना मिलने पर ऐसे बनाएगी सरकार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 11, 2018 08:34 IST

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ‘प्रजा कुटुमी’ ने सोमवार को राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन से कहा कि यदि किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो उन्हें गठबंधन की जगह एकल इकाई के तौर पर देखा जाए।

Open in App
ठळक मुद्दे त्रिशंकु विधान सभा बनने की स्थिति में  पार्टी की क्या रणनीति होगी, इस पर मंथन तेज हो गया है।कांग्रेस पार्टी ने त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में प्लान-बी तैयार कर लिया है।

तेलंगाना विधानसभा के चुनाव की मतगणना मंगलवार को शुरू हो चुकी है। त्रिशंकु विधान सभा बनने की स्थिति में  पार्टी की क्या रणनीति होगी, इस पर मंथन तेज हो गया है। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिल पाने की स्थिति में भाजपा और कांग्रेस का क्या रुख रहेगा, यह  संकेत मिलने लगा है। विधानसभा चुनाव नतीजों की पल-पल की अपडेट और सीधा प्रसारण देखने के लिए पढ़ते रहिए Lokmatnews.in.

कांग्रेस पार्टी ने त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में प्लान-बी तैयार कर लिया है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ‘प्रजा कुटुमी’ ने सोमवार को राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन से कहा कि यदि किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो उन्हें गठबंधन की जगह एकल इकाई के तौर पर देखा जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा, ‘उस स्थिति में जहां राज्यपाल को सरकार बनाने के लिये सबसे बड़ी एकल इकाई को आमंत्रित करना पड़े, तो हम कहेंगे कि हमारा चुनाव पूर्व गठबंधन है और दस्तावेज ये हैं... हमें एकल इकाई के तौर पर देखा जाना चाहिए।' वहीं कांग्रेस ने यह संकेत दे दिया है कि उसे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से कोई परहेज नहीं है।

यह भी पढ़ेंः- Election Results LIVE: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू, यहां पढ़ें सबसे तेज और सटीक नतीजे

एक्जिट पोल्स के अनुमानों के मुताबिक, तेलंगाना में चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस को 119 सीटों में से 67 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस व अन्य को 39, भाजपा को 5 और अन्य को 8 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को इस बार 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं। 2014 के चुनाव में उसे 7 सीटें मिली थीं। इस बार एआईएमआईएम को एक सीट का नुकसान या एक सीट का फायदा हो सकता है, जबकि भाजपा को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं। पिछले चुनाव में भाजपा को यहां 5 सीटें मिली थीं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसतेलंगाना राष्ट्र समिति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप