लाइव न्यूज़ :

वीडियो: शहीद जवानों को ये कैसी श्रद्धांजलि! शोक कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जम कर उड़ाये नोट

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2019 12:34 IST

इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

Open in App

पुलवामा आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने में जुटी कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें अब उत्तराखंड से आये एक वीडियो से बढ़ सकती है। दरअसल, पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ता उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नता हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत के ऊपर जमकर नोटों की बारिश करते दिखे।

यह वीडियो उत्तराखंड के रूड़की का है। इस दौरान वीरेंद्र वहां खड़े होकर मुस्कुराते रहे और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने की भी कोशिश नहीं की। इस वीडियो में वीरेंद्र उस मंच के सामने खड़े दिखे जहां संगीत से जुड़े कुछ लोग बैठकर गाना गा रहे हैं। 

इस कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत ने कहा, 'यह कार्यक्रम सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था जिन्होंने पुलवामा में एक आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी। यह 56 इंच वाले शेर (पीएम नरेंद्र मोदी) को जगाने का प्रयास था। पीएम को दुश्मनों को शांत करने के लिए कदम उठाने चाहिए।'

इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाये थे कि 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद भी पीएम नरेंद्र मोदी प्रचार की शूटिंग में व्यस्त थे और दूसरे बीजेपी नेताओं ने भी उस दिन अपनी चुनावी रैलियां जारी रखी थी।

टॅग्स :कांग्रेसउत्तराखण्डनरेंद्र मोदीपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील