लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की नई रणनीति, 1 से 18 नवंबर के बीच करेगी 35 प्रेस कॉन्फ्रेंस

By विनीत कुमार | Updated: October 29, 2019 17:55 IST

सोनिया गांधी ने दो नवंबर को पार्टी के महासचिवों एवं प्रभारियों की बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में अर्थव्यवस्था में सुस्ती, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों की बुरी हालत और बेरोजगारी जैसे कुछ प्रमुख मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की नई रणनीतिअगले महीने 35 प्रेस-कॉन्फ्रेंस सहित मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एक बार फिर नये सिरे से मोर्चा खोलने का फैसला किया है। इसके तहत पार्टी ने देश में अर्थव्यवस्था की हालत पर केंद्र सरकार को घेरने का फैसला किया है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी 1 से 18 नवंबर के बीच 35 प्रेस-कॉन्फ्रेंस करेगी। साथ ही कांग्रेस 5 से 15 नवंबर के बीच विरोध प्रदर्शन भी आयोजित करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगामी दो नवंबर को पार्टी के महासचिवों एवं प्रभारियों की बैठक बुलाई है जिसमें अर्थव्यवस्था में सुस्ती, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों की बुरी हालत और बेरोजगारी जैसे कुछ प्रमुख मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन होगा। 

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया इस बैठक में महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों और इसके बाद की राजनीतिक स्थिति तथा कुछ संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। यह बैठक उस वक्त हो रही है जब कांग्रेस आर्थिक मोर्च पर ‘विफलता’ को लेकर पांच से 15 नवंबर के बीच मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। 

सूत्रों का कहना है कि सोनिया की अध्यक्षता में शनिवार शाम होने वाली इस बैठक में पांच से 15 नवंबर के बीच होने जा रहे विरोध प्रदर्शन से जुड़ी रणनीति पर चर्चा होगी। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा के बाद इस तरह की यह दूसरी बैठक है। 

इससे पहले, गत 25 अक्टूबर को कांग्रेस के विशेष समूह की बैठक हुई थी। दरअसल, महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को कुल 98 सीटें मिलीं, जिनमें राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें हासिल हुईं। वहीं भाजपा को 105 और शिवसेना ने 56 सीटें मिलीं। 

हरियाणा में भाजपा ने 40 और जननायक जनता पार्टी ने 10 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिलीं। कुछ महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार को देखते हुए इन दोनों राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन को अपेक्षाकृत बेहतर माना जा रहा है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस