लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सियासी संकट: कल के फ्लोर टेस्ट की तैयारी में जुटी कांग्रेस, ताज होटल में विधायक दल की हुई बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2019 19:41 IST

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेशाध्यक्ष बीएस येदयुरप्पा ने रविवार की शाम को ही पार्टी के सभी विधायकों को एकत्रित किया है और उनके साथ बेंगलुरु के रमाडा होटल में बैठक किया।

Open in App

कर्नाटक सियासी संकट पर कल (21 जुलाई) को विराम लग जाएगा। इससे पहले रविवार की शाम को कांग्रेस ने बेंगलुरु के ताज विवांता होटल में विधायकों के साथ बैठक की है। इस बैठक में कांग्रेस ने विधायकों के जरिए आगे की रणनीति पर चर्चा की।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेशाध्यक्ष बीएस येदयुरप्पा ने रविवार की शाम को ही पार्टी के सभी विधायकों को एकत्रित किया है और उनके साथ बेंगलुरु के रमाडा होटल में बैठक कर रहे हैं। पार्टी सोमवार को विधानसभा में होने वाले विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान को लेकर रणनीति बनाने में जुटी हुई है।  

 

दरअसल, मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल द्वारा दी गई समयसीमा की शुक्रवार को दो बार अनदेखा किया और विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के बिना ही कनार्टक विधानसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। अब कहा जा रहा है कि कल विधानसभा में कर्नाटक सरकार को अपना बहुमत सिद्ध करना होगा।   

कुमारस्वामी और कांग्रेस ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर कहा था कि राज्यपाल सदन की कार्यवाही में हस्तक्षेप कर रहे हैं जब सदन में विश्वास मत पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री ने न्यायालय से उसके 17 जुलाई के आदेश पर स्पष्टीकरण देने का अनुरोध किया था जिसमें कहा गया था कि 15 बागी विधायकों को सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिये बाध्य नहीं किया जा सकता है। 

हालांकि विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार ने कांग्रेस-जद(एस) सरकार के राज्यपाल वजु भाई वाला द्वारा तय की गई दो समय सीमाओं को पूरा ना कर पाने पर सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया था। अब सभी निगाहें राज्यपाल वजुभाई वाला के अगले कदम पर हैं।

बता दें कि सत्ताधारी गठबंधन के 16 विधायकों- 13 कांग्रेस और तीन जद(एस)- के इस्तीफा देने और दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने से प्रदेश सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। एक कांग्रेसी विधायक रामलिंगा रेड्डी ने हालांकि पलटी मारते हुए कहा कि वह सरकार का समर्थन देंगे। 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर