लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की गुलाम है', हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का तीखा प्रहार

By रुस्तम राणा | Updated: September 10, 2022 21:51 IST

न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से हरियाणा सरकार के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की गुलाम है, इससे बाहर निकलने की सोच भी नहीं सकती, हिम्मत नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देविज ने राहुल गांधी की 41 हजार रुपए की टी-शर्ट पहनने के सवाल पर कसा तंजहरियाणा के गृहमंत्री ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को बताया शातिर राजनीतिज्ञ

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्षी दल कांग्रेस पर 'गांधी परिवार' को लेकर तीखा प्रहार किया है। शनिवार को खट्टर सरकार के गृहमंत्री ने कांग्रेस पार्टी को गांधी परिवार का गुलाम बताया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से अनिल विज ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की गुलाम है, इससे बाहर निकलने की सोच भी नहीं सकती, हिम्मत नहीं है। 

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 41 हजार रुपए की टी-शर्ट पहनने के सवाल पर तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते कुछ और दिखाते कुछ और हैं जबकि वह बातें लोगों की करते हैं, मगर उनका जो कामकाज है,वह कुछ और ही है।

इसी दौरान हरियाणा सरकार के गृहमंत्री ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, केजरीवाल शातिर राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने भारत को एक नंबर का बनाने को लेकर हरियाणा के आदमपुर से यात्रा इसलिए शुरू की, क्योंकि आदमपुर में उपचुनाव होने हैं।

विज ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, इनको देश, लोगों और नंबर वन से कुछ नहीं लेना देना नहीं है, केजरीवाल को केवल वोट की राजनीति करनी है, इसलिए आदमपुर में वह आकर बहके हैं और यहां आकर उन्होंने बहकी-बहकी बातें कर अपने आपको सर्वज्ञाता बताने की कोशिश की। मगर इनकी हकीकत सब जानते हैं। विज ने कहा, इनकी हकीकत को सब जान गए हैं। दिल्ली-पंजाब में क्या-क्या हो रहा है, लोग सब जान गए हैं। लोगों को इसकी भी पूरी जानकारी है।

वहीं पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवादित जल मसले एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक कैनाल) मामले में आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए मंत्री विज ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट का है और कोर्ट ने दोनों प्रदेशों को बैठकर मामला हल निकाले को कहा है। अब यह क्या सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर अपने-आप को मानते हैं।

टॅग्स :अनिल विजहरियाणाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?